Move to Jagran APP

टाटा मोटर्स में राशि बढ़ोतरी पर फंसा पेच, तीन साल के लिए होगा ग्रेड Jamshedpur News

प्रबंधन-यूनियन के साथ हुई सात दौर की वार्ता के बाद टाटा मोटर्स में ग्रेड रिवीजन समझौते के आसार बढ़ गए हैं। हालांकि इसमें अभी राशि बढोतरी का पेंच फंसा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 02:45 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 02:45 PM (IST)
टाटा मोटर्स में राशि बढ़ोतरी पर फंसा पेच, तीन साल के लिए होगा ग्रेड Jamshedpur News
टाटा मोटर्स में राशि बढ़ोतरी पर फंसा पेच, तीन साल के लिए होगा ग्रेड Jamshedpur News

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। टाटा मोटर्स कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन में राशि बढ़ोतरी पर पेच फंस गया है। ग्रेड पर प्रबंधन-यूनियन के बीच अब तक कई दौर की वार्ता हुई है, लेकिन समझौता नहीं हो पाया है। पिछले ग्रेड में कुल (प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष) 17 हजार तक की बढ़ोतरी हुई थी। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन समय रहते ग्रेड रिवीजन कराने की कवायद में है।

loksabha election banner

प्रबंधन-यूनियन के साथ हुई सात दौर की वार्ता के बाद समझौते के आसार बढ़ गए हैं। पुणे की तर्ज पर इस बार भी तीन साल के लिए ग्रेड रिवीजन किया जाएगा। यूनियन के 51 सूत्री मांग पत्र में स्थायीकरण, अपना घर, विभिन्न भत्तो में बढ़ोतरी, टीएमएसटी की बहाली, टीएमएसटी को बाई सिक्स करने व अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं को अस्थायी पूल में डालना समेत कई मांगे शामिल हैं। 

2017 से लंबित है टीएसपीडीएल का ग्रेड

टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीएसपीडीएल) के कर्मचारियों के लंबित ग्रेड रिवीजन पर वार्ता जारी है। प्रबंधन ने यूनियन को 6,300 रुपये बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था लेकिन टीएसपीडीएल इंप्लाइज यूनियन 15 हजार रुपये की मांग पर अड़ी हुई है। अब 28 जून को प्रबंधन और यूनियन के बीच ग्रेड रिवीजन वार्ता होगी। टीएसपीडीएल के कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन एक अक्तूबर 2017 से लंबित है। 

बंद है टिनप्लेट इंडिया में ग्रेड वार्ता

गोलमुरी टिनप्लेट इंडिया लिमिटेड कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन वार्ता बंद है। हालांकि ग्रेड रिवीजन को लेकर प्रबंधन-यूनियन पर काफी दबाव है। कर्मचारियों का ग्रेड एक अप्रैल- 2018 से लंबित है। ग्रेड पर प्रबंधन- यूनियन के बीच दर्जनभर वार्ता हुई है लेकिन अब तक फलाफल नहीं निकल पाया है। यूनियन की नई कमेटी बनने के बाद फिर से नए सिरे से ग्रेड वार्ता शुरू हुई है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.