Move to Jagran APP

Jamshedpur coronavirus News Update : दुर्गापूजा के 72 घंटे बाद आईं अच्छी खबर, पूर्वी सिंहभूम जिले में नहीं बढे़ कोरोना मरीज

Jamshedpur coronavirus News Update.दुर्गापूजा विसर्जन जुलूस के बाद अगला 72 घंटा महत्वपूर्ण माना जा रहा था। लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है जो न सिर्फ जिला प्रशासन बल्कि स्वास्थ्य विभाग व जिलेवासियों के लिए भी राहतभरी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 08:09 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 01:30 PM (IST)
Jamshedpur coronavirus News Update : दुर्गापूजा के 72 घंटे बाद आईं अच्छी खबर, पूर्वी सिंहभूम जिले में नहीं बढे़ कोरोना मरीज
72 घंटे में कुल आठ हजार 726 लोगों की जांच की गई।

जमशेदपुर, जासं। दुर्गापूजा विसर्जन जुलूस के बाद अगला 72 घंटा महत्वपूर्ण माना जा रहा था। लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है जो न सिर्फ जिला प्रशासन बल्कि स्वास्थ्य विभाग व जिलेवासियों के लिए भी राहतभरी है। 72 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्ध‍ि नहीं पायी गई है। 72 घंटे में कुल आठ हजार 726 लोगों की जांच की गई। इसमें 131 पॉजिटिव मिले। 

loksabha election banner

अब अगला एक सप्ताह महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने जांच की संख्या बढ़ा दी है। अगले दस दिन में कुल 29 हजार 500 लोगों की जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यानी रोजाना दो हजार 950 लोगों की जांच करनी है। इस अभियान का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। जहां अभी तक मरीजों की संख्या अधिक देखी गई है उन प्रखंडों में जांच संख्या दोगुना करने का निर्देश दिया गया है। अभी तक सबसे अधिक शहरी क्षेत्रों में ही कोरोना के मरीज मिले हैं। इसे देखते हुए अगले दस दिन में सात हजार 600 लोगों की जांच करने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं, किसी प्रखंड में 2800 तो किसी में 2500 लोगों की जांच की जाएगी।

एक सप्ताह में स्पष्ट हो जाएगा कि संक्रमण बढ़ा या नहीं

जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने बताया कि दुर्गापूजा विर्सजन जुलूस के 72 घंटे के बाद मरीजों की संख्या नहीं बढ़ी है लेकिन अगले एक सप्ताह के अंदर स्पष्ट हो जाएगा कि जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ा या नहीं। बताते चले कि जिला प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद दुर्गापूजा के नवमी व दशमी को भीड़ बढ़ गई थी जिससे जिला प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है। जिला स्वास्थ्य विभाग पहले मान रहा था कि 72 घंटे के बाद ही पता चल जाएगा कि संक्रमण बढ़ा है या नहीं। लेकिन अभी तक मरीजों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लेकिन, दिल्ली सहित कई राज्यों में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन गया है।

72 घंटे के अंदर लोगों की हुई जांच

जांच तिथि - संख्या - पॉजिटिव

27 अक्टूबर - 3647 - 48

28 अक्टूबर - 2766 - 27

29 अक्टूबर - 2313 - 61


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.