जमशेदपुर के सिदगोड़ा में पत्नी के सामने गोलगप्पा विक्रेता ने कर ली खुदकुशी, देखती रह गई पत्नी
Jamshedpur Suicide पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू बी ब्लाक निवासी प्रवीण कुमार उर्फ मुन्ना ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली और पत्नी देखती रह गई। चाहकर भी कुछ नहीं कर पाई। घटना शुक्रवार सुबह की है।
जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र बागुनहाती बी ब्लाक निवासी प्रवीण कुमार उर्फ मुन्ना ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली और पत्नी देखती रह गई। चाहकर भी कुछ नहीं कर पाई। घटना शुक्रवार सुबह की है। मृतक मूल रूप से बिहार के गया जिले के डोभी का निवासी था।
वह गोलगप्पा की बिक्री करता था। किसी बात को लेकर उसका विवाद पत्नी से हो गया। गुस्से में उसने पत्नी के सामने ही फांसी लगा ली। पत्नी ने सोचा कि ऐसे ही पति डराने को कर रहे होंगे, लेकिन फंदे से लटक कर जान दे दी। उसके परिचितों ने बताया लॉकडाउन के कारण वह गोलगप्पा का ठेला नहीं लगा रहा था जिसके कारण तनाव में था। आर्थिक तंगी से परेशान था। सूचना के बाद पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोविंदपुर में तड़के सुबह घर से निकले वृद्ध, ट्रेन से कटकर हो गई मौत
गोविंदपुर थाना क्षेत्र गदरा निवासी 90 वर्षीय विभूति भूषण सिंह का शव शुक्रवार सुबह पुलिस ने रेलवे ट्रैक से बरामद किया है। स्वजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया तड़के विभूति भूषण सिंह घर से निकल गए थे। परिवार के लोग सुबह उठे तो घर में उन्हें नहीं देखा। खोजबीन करने लगे। घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक पर शव मिला। पुलिस के मुताबिक संभवत वृद्ध ने खुदकुशी कर ली।
कोवाली में वज्रपात से एक की मौत
पोटका प्रखंड के जानमडीह निवासी युगपति सरदार की वज्रपात से मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की है। स्वजनों ने पुलिस को बताया युगपति सरदार घर से खेत की ओर जाने के लिए साइकिल से निकला था। रास्ते में वज्रपात हाेने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।