Move to Jagran APP

Gold Rate Today: एक दिन में 800 रुपये गिरा सोना, चांदी 700 पर आया, जानिए आज जमशेदपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव

Gold Rate Today 21 नवंबर को जबरदस्त लगन थी लेकिन उसमें सिर्फ 24 कैरेट सोना 200 और 22 कैरेट 100 रुपये घटा था। 23 नवंबर को तो एकबारगी 800 रुपये गिर गया। चांदी भी 10 रुपये गिर कर 700 पर आ गया। जानिए आज क्या है सोना चांदी का भाव।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 08:57 AM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 08:57 AM (IST)
Gold Rate Today: एक दिन में 800 रुपये गिरा सोना, चांदी 700 पर आया, जानिए आज जमशेदपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव
जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)।

जमशेदपुर, जासं। शादी-ब्याह का लगन जोर पकड़ चुका है। चारों ओर शहनाई की गूंजने लगी है, तो बैंड बाजा बाराती भी भी मस्ती में झूम रहे हैं। ऐसे में बुलियन बाजार भी नीचे आ रहा है। 21 नवंबर को जबरदस्त लगन थी, लेकिन उसमें सिर्फ 24 कैरेट सोना 200 और 22 कैरेट 100 रुपये घटा था। 23 नवंबर को तो एकबारगी 800 रुपये गिर गया। चांदी भी 10 रुपये गिर कर 700 पर आ गया। चांदी को छोड़ दें, तो 23 नवंबर का भाव 23 अक्टूबर जैसा हो गया है। यकीन नहीं हो तो आप खुद देख लीजिए।

loksabha election banner

इससे पहले धनतेरस के दिन सोना 300 रुपये चढ़ा था, जबकि तीसरे दिन छठ पर 200 रुपये गिर गया। इससे पहले सात नवंबर को 300 रुपये सोना चढ़ गया था। चांदी 700 रुपये पर स्थिर बना हुआ था। कोरोना काल में जब झारखंड सरकार की छूट के बाद जून के मध्य से सोने-चांदी की दुकानें खुली थीं, तो भाव आसमान छूने लगे थे। हर दिन भाव चढ़ रहे थे। इसके बाद भाव गिरने शुरू हुए, लेकिन 01 अक्टूबर को सोना एकबारगी 600 रुपये चढ़ गया, जबकि चांदी 10 रुपये गिरकर 650 पर आ गया। नवरात्र के पहले दिन ही सोना 300 रुपये चढ़ गया, जबकि चांदी भी 10 रुपये बढ़कर 660 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। नवरात्र की तृतीया को फिर 100 रुपये सोना बढ़ गया, जबकि चांदी 660 रुपये पर ठहरा था।

जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी

23 नवंबर : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 700

21 नवंबर : 50,500 : 48,100 : 39,600 : 710

18 नवंबर : 50,700 : 48,200 : 39,600 : 720

17 नवंबर : 50,800 : 48,300 : 39,700 : 720

12 नवंबर : 50,600 : 48,200 : 39,700 : 710

11 नवंबर : 50,500 : 48,200 : 39,700 : 720

10 नवंबर : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 700

07 नवंबर : 49,500 : 47,100 : 38,800 : 700

06 नवंबर : 49,200 : 46,800 : 38,500 : 700

04 नवंबर : 49,000 : 46,700 : 38,400 : 700

02 नवंबर : 49,515 : 47,100 : 38,800 : 700

30 अक्टूबर : 49,200 : 46,800 : 38,500 : 700

28 अक्टूबर : 49,400 : 47,000 : 38,700 : 710

27 अक्टूबर : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 710

26 अक्टूबर : 49,800 : 47,400 : 39,000 : 720

24 अक्टूबर : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 710

23 अक्टूबर : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 710


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.