आज 200 रुपये बढ़ गया सोना, चांदी 650 पर स्थिर, जानिए आज जमशेदपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव
Gold Rate Today सोना के भाव में लगातार उतार-चढाव जारी है। हालांकि चांदी स्थिर है। 12 जनवरी को 200 रुपये चढ़कर 49100 हो गया। अब 13 जनवरी को सोना 200 रुपये बढ़ गया। आइए जानिए आज यानी गुरुवार को क्या है सोना-चांदी का भाव।
जमशेदपुर, जासं। हिंदुओं का शादी-ब्याह 14 दिसंबर से बंद है, जो अब मकर संक्रांति के बाद 15 जनवरी से शुरू होगा। इसके बावजूद एक महीने तक बुलियन बाजार में हलचल जारी रही। हाल के महीनों में पहली बार 11 जनवरी को सोना 49,000 से नीचे आया था, लेकिन 12 जनवरी को 200 रुपये चढ़कर 49,100 हो गया। अब 13 जनवरी को सोना 200 रुपये बढ़ गया।
इससे पहले 17 दिसंबर को 22 व 24 कैरेट में एकबारगी 400 रुपये और 18 कैरेट में 300 रुपये की वृद्धि हो गई थी। चांदी भी 10 रुपये बढ़कर 670 का हो गया। इसके बाद लगातार दूसरे दिन 22 व 24 कैरेट सोना 300 रुपये चढ़ गया। इसी बीच 19 दिसंबर को सोना बढ़ने की बजाय 100 रुपये उतर गया था। चार दिन बाद सोना एकबारगी 500 रुपये उतर गया था। 29 दिसंबर को सोना 100 रुपये बढ़ गया था, लेकिन 30 दिसंबर को सोना 300 रुपये नीचे उतर गया। इसके बाद तीसरे दिन रविवार को सोना 400 रुपये चढ़ गया था, लेकिन चौथे दिन चार जनवरी को 300 रुपये उतर गया, तो साल के छठे दिन 22 और 24 कैरेट में 300 और 18 कैरेट में सोना में 200 रुपये चढ़ गया था। गनीमत है कि चांदी सात जनवरी से 650 रुपये पर स्थिर है।
जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)
- तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी
- 13 जनवरी : 49,300 : 46,900 : 38,700 : 650
- 12 जनवरी : 49,100 : 46,700 : 38,500 : 650
- 11 जनवरी : 48,900 : 46,500 : 38,300 : 650
- 08 जनवरी : 49,000 : 46,600 : 38,400 : 650
- 07 जनवरी : 49,200 : 46,800 : 38,500 : 650
- 06 जनवरी : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 670
- 04 जनवरी : 49,400 : 47,000 : 38,700 : 670
- 02 जनवरी : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 670
- 30 दिसंबर : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 670
- 29 दिसंबर : 49,600 : 47,200 : 38,800 : 670
- 25 दिसंबर : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 670
- 23 दिसंबर : 49,600 : 47,200 : 38,800 : 670
- 19 दिसंबर : 50,100 : 47,700 : 39,200 : 670
- 18 दिसंबर : 50,200 : 47,800 : 39,300 : 670
- 17 दिसंबर : 49,900 : 47,500 : 39,100 : 670
- 12 दिसंबर : 49,500 : 47,100 : 38,800 : 660