Move to Jagran APP

Gold Rate Today: तीन दिन में 1500 रुपये गिर गया सोना, चांदी स्थिर, जानिए आज जमशेदपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव

Gold Rate Today. लगन शुरू होने के बाद भी सोना के भाव में गिरावट जारी है। सोना तीसरे दिन पंद्रह सौ रूपये गिरा। हालांकि चांदी स्थिर है। आइए जानिए आज झारखंड के जमशेदपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव ।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 09:27 AM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 09:27 AM (IST)
Gold Rate Today: तीन दिन में 1500 रुपये गिर गया सोना, चांदी स्थिर, जानिए आज जमशेदपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव
जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

 जमशेदपुर, जासं। शादी-ब्याह का लगन जोर पकड़ चुका है। चारों ओर शहनाई गूंजने लगी है, तो बैंड बाजा बाराती भी झूम रहे हैं। ऐसे में बुलियन बाजार भी तेजी से नीचे आ रहा है। आपको यकीन नहीं होगा कि तीन दिन में सोना 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया है। चांदी भी 680 रुपये पर स्थिर है।  21 नवंबर को जबरदस्त लगन थी, लेकिन उस दिन सिर्फ 24 कैरेट सोना 200 और 22 कैरेट 100 रुपये घटा था। 23 नवंबर को तो एकबारगी 800 रुपये गिर गया। चांदी भी 10 रुपये गिर कर 700 पर आ गया था। इसके बाद 23 नवंबर को 400 और 24 नवंबर को एकबारगी 800 रुपये गिर गया। तीसरे दिन 25 नवंबर को सोना फिर 300 रुपये गिर गया।

loksabha election banner

हालांकि सोने का लगभग यही भाव चार नवंबर को भी था। इससे पहले धनतेरस के दिन सोना 300 रुपये चढ़ा था, जबकि तीसरे दिन छठ पर 200 रुपये गिर गया। इससे पहले सात नवंबर को 300 रुपये सोना चढ़ गया था। चांदी 700 रुपये पर स्थिर बना हुआ था। कोरोना काल में जब झारखंड सरकार की छूट के बाद जून के मध्य से सोने-चांदी की दुकानें खुली थीं, तो भाव आसमान छूने लगे थे। हर दिन भाव चढ़ रहे थे।

जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी

25 नवंबर : 49,000 : 46,600 : 38,300 : 680

24 नवंबर : 49,300 : 46,900 : 38,500 : 680

23 नवंबर : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 700

21 नवंबर : 50,500 : 48,100 : 39,600 : 710

18 नवंबर : 50,700 : 48,200 : 39,600 : 720

17 नवंबर : 50,800 : 48,300 : 39,700 : 720

12 नवंबर : 50,600 : 48,200 : 39,700 : 710

11 नवंबर : 50,500 : 48,200 : 39,700 : 720

10 नवंबर : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 700

07 नवंबर : 49,500 : 47,100 : 38,800 : 700

06 नवंबर : 49,200 : 46,800 : 38,500 : 700

04 नवंबर : 49,000 : 46,700 : 38,400 : 700

02 नवंबर : 49,515 : 47,100 : 38,800 : 700

30 अक्टूबर : 49,200 : 46,800 : 38,500 : 700

28 अक्टूबर : 49,400 : 47,000 : 38,700 : 710

27 अक्टूबर : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 710

26 अक्टूबर : 49,800 : 47,400 : 39,000 : 720


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.