Move to Jagran APP

गो सेवा संघ ने बांटे गोशाला कर्मियों को वस्त्र

कोलकाता से गो सेवा संघ हावड़ा के करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्थानीय ध्यान फाउंडेशन संस्था द्वारा संचालित गोशाला का भ्रमण किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 06:30 AM (IST)
गो सेवा संघ ने बांटे गोशाला कर्मियों को वस्त्र
गो सेवा संघ ने बांटे गोशाला कर्मियों को वस्त्र

चाकुलिया : कोलकाता से गो सेवा संघ हावड़ा के करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्थानीय ध्यान फाउंडेशन संस्था द्वारा संचालित गोशाला का भ्रमण किया। इस दौरान वे गोशाला की संचालिका डा. शालिनी मिश्रा के साथ विभिन्न वार्डों में गए तथा गो सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने गोशाला के भीतर स्थित धन्वंतरी वार्ड भी देखा जहां बीमार, कमजोर एवं घायल पशुओं का इलाज चल रहा था। 12,500 से अधिक गोवंश की देखरेख की व्यवस्था देख गो सेवा संघ के लोग अत्यंत प्रभावित हुए। संघ के लोग कोलकाता से अपने साथ वस्त्र एवं खाद्य सामग्री लेकर आए थे जिसका वितरण उन्होंने गोशाला कर्मियों के बीच किया। संघ के मनोज आचार्य ने बताया कि 17 जनवरी 2019 को 5 सदस्यों के साथ गो सेवा संघ हावड़ा की स्थापना की गई थी। आज हमारे संघ में 132 सदस्य हैं। हम सभी कोलकाता के समीप स्थित लिलुआ गोशाला में स्वेच्छा से गो सेवा का काम करते हैं। लेकिन चाकुलिया के ध्यान फाउंडेशन गोशाला में जिस निष्ठा एवं सेवा भाव से गो सेवा का काम हो रहा है, वह अद्भुत है। दुधारु गाय को तो कोई भी गोशाला ले लेती है पर यहां ऐसे गोवंश को पाला जा रहा है जिसे दूसरी कोई गोशाला लेने को तैयार नहीं होती। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा गोशाला में 2 लाख रु की लागत से गोवंश के लिए दो नाद का निर्माण किया जा रहा है। संघ के कपिल पारिख, कमल किशोर मेहता समेत अन्य लोगों ने भी गौशाला में गौ सेवा के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.