प्रवासी मजदूरों के लिए घाटशिला कालेज व महुलिया हाई स्कूल बना क्वारंटाइन सेंटर
दूसरे राज्यों से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों के कोविड 19 जांच के बाद मजदूरों को करवंटाइन सेंटर में रखने के लिए शुक्रवार को बीडीओ कुमार एस अभिनव व सीओ राजीव कुमार ने स्थल चयनित किया है। घाटशिला प्रखंड के प्रवासी मजदूरों के लिए घाटशिला कॉलेज के पीजी ब्लॉक व महुलिया हाई स्कूल में करवंटाइन सेंटर बनाया गया है..
संस, घाटशिला : दूसरे राज्यों से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों के कोविड 19 जांच के बाद मजदूरों को करवंटाइन सेंटर में रखने के लिए शुक्रवार को बीडीओ कुमार एस अभिनव व सीओ राजीव कुमार ने स्थल चयनित किया है। घाटशिला प्रखंड के प्रवासी मजदूरों के लिए घाटशिला कॉलेज के पीजी ब्लॉक व महुलिया हाई स्कूल में करवंटाइन सेंटर बनाया गया है। वहीं गालूडीह के केजीबीवी स्कूल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। बीडीओ ने कहा कि मजदूरों के रहने व भोजन की व्यवस्था प्रखंड प्रशासन की ओर से किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिया गया है। पदाधिकारियों इन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। वहीं मजिस्ट्रेट जयप्रकाश करमाली, बीडीओ कुमार एस अभिनव व सीओ राजीव कुमार ने गालूडीह के केशरपुर चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया है। वहां प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। कस्तूरबा में बना प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर : प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में बाहर से आने वाले लोगों एवं प्रवासी मजदूरों के लिए प्रखंड कार्यालय से सटे कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के नए छात्रावास भवन को प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है। शुक्रवार को बीडीओ सह इंसिडेंट कमांडर देवलाल उरांव एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौरीशंकर साव ने भवन का निरीक्षण कर इसे सेंटर बनाने को मंजूरी दी। इसके बाद उक्त भवन में लोगों के रहने के लिए बिस्तर एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों उपलब्ध कराई गई। मौके पर बीडीओ ने बताया कि बाहर से आने वाले लोग या प्रवासी मजदूर जो पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन में नहीं रहना चाहेंगे उन्हें यहां रखा जाएगा। फिलहाल क्वारंटाइन सेंटर में 50 लोगों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। इस तीन मंजिले भवन में काफी जगह उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ी तो और अधिक संख्या में लोगों को यहां रखा जा सकता है। जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें आइसोलेशन सेंटर तथा नेगेटिव पाए जाने पर घर भेज दिया जाएगा। प्रवासी मजदूरों के लिए महुलिया हाई स्कूल बना क्वारंटाइन सेंटर : प्रवासी मजदूरों के लिए गालूडीह के महुलिया उच्च विद्यालय में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। क्वारंटाइन सेंटर के लिए विद्यालय में सभी सुविधा उपलब्ध कराया गया है। उपायुक्त सूरज कुमार के आदेशानुसार विभिन्न राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लगाए जाने के बाद वहां पर कार्यरत मजदूर घर वापसी के बाद कोविड-19 जांच के बाद सात दिनों तक महुलिया उच्च विद्यालय एवं घाटशिला कॉलेज घाटशिला में क्वारंटाइन सेंटर में रहेंगे।सेंटर में रहने एवं भोजन की व्यवस्था प्रखंड कार्यालय से किया जाएगा। इस संबंध में महुलिया उच्च विद्यालय एवं घाटशिला कालेज के प्रबंधन को प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय से पत्र प्रेषित किया गया। 14 की हुई जांच, दो मिले पाजिटिव : स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को कुल 14 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के माध्यम से की गई, जिसमें दो पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित मिले लोगों में एक व्यक्ति कालियाम पंचायत के अंधारिया गांव तथा दूसरा चाकुलिया रेलवे कॉलोनी का निवासी है। दोनों संक्रमितों में से एक को आइसोलेशन सेंटर तथा दूसरे को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। सैंपल जांच में निकले दो पाजिटिव : घाटशिला अनुमंडल हास्पिटल में शुक्रवार को कोविड 19 के सैंपल जांच में 2 पाजिटिव मिले है। अनुमंडल अस्पताल में रैपिड किट से 19 लोगों के सैंपल जांच किए गए, इसमें 2 पाजिटिव निकले। वहीं ट्रू नेट से 79 सैम्पल व आरटीपीसीआर से 56 सैम्पल की जांच की गई है। हालांकि जांच कीट कम होने के कारण काफी संख्या में लोगों अनुमंडल अस्पताल से वापस लौटना पड़ा। अनुमंडल अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि कीट खत्म हो गया है। लालडीह समेत कई मोहल्ले से लोग सुबह से ही जांच कराने के लिए कतार बनाकर खड़े थे। 10 बजे के बाद कहा गया कि जो गंभीर है सिर्फ वैसे लोगों का ही जांच होगा।