हड़िया बेच रही पांच महिला को मिली सहयोग राशि
राज्य स्थापना व राज्य सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर आपके अधिकार-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बराखुर्शी पंचायत भवन में बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 87 कंबल का वितरण किया गया जिसमें 32 सबरों को कंबल दिया गया साथ ही 2 जन्म एवम 4 मृत्यु प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
संवाद सूत्र गालूडीह : राज्य स्थापना व राज्य सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर आपके अधिकार-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बराखुर्शी पंचायत भवन में बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 87 कंबल का वितरण किया गया, जिसमें 32 सबरों को कंबल दिया गया, साथ ही 2 जन्म एवम 4 मृत्यु प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, मुखिया राधिका सिंह सरदार, पंचायत सचिव रमेश चंद्र महतो ने शिविर में आये ग्रामिणों को कई जानकारी दी। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया गया कि आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार के तहत झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ संबंधित क्षेत्रों में लाकर एक साथ दिया जाना है। सभी विभागों की योजनाओं को स्टाल लगा कर ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि उनकी समस्याओं का निराकरण शिविर में ही शत प्रतिशत किया जाएगा। इस शिविर का मुख उद्देश्य है, आपके अधिकार की जानकारी देना। साथ ही अधिकार के तहत योजना का लाभ उपलब्ध कराना। शिविर में पंसस अनंता महतो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि हरिपद सिंह, पंचायत सचिव रमेश चन्द्र महतो, अंजू सिंह, शिबदास घोष, अशोक महतो, अबनी महतो,राजा महतो,डा. आशुतोष माझी, श्याम किशोर राम समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। 5 महिलाओं को दिए गए चेक : हड़िया बेच कर परिवार का भरण पोषण कर रही 5 महिला को जी एस एल पी एस ने खोज कर ग्राम संगठन की ओर से 10-10 हजार का चेक दिया। बीडीओ कुमार एस अभिनव, सीओ राजीब कुमार एवम मुखिया राधिका सिंह सरदार ने महिलाओं के बीच चेक का वितरण किया। चेक पाने वाले महिला अश्टमी महतो,सरला कर्मकार,सारथी प्रमाणिक,कोकिला सिंह एवम मायना कालिन्दी शामिल है। सभी ने कहा हड़िया नही बेचेंगे, चाय पोकड़ी बेच परिवार संचालित करेंगे। बराखुर्सी पंचायत भवन में आयोजित आपके अधिकार-आपकी सरकार-आपके द्वार में विभागवार कुल 920आवेदन प्राप्त हुया। जिसमें आवास के 11, पेंशन के 100, विधवा पेंशन के 16, दियव्यांग पेंशन के 5, 85 के बीच कंबल वितरण, 140 के बीच धोती-साड़ी वितरण, स्वास्थ्य जांच 236, राशन हेतु में सुधार हेतु प्राप्त आवेदन-3, राशन कार्ड में नए सदस्य को जोड़ने हेतु 8, नए आवेदन 8, नरेगा नया जाब कार्ड 223, असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा 3, मुख्यमंत्री पशुधन 13 व नरेगा के अंतर्गत नई योजना की स्वीकृति 59 है।