योग से भगाएं पाइल्स, बस करें यह काम,दर्द व जलन से मिनटों में मिलेगा आराम
अगर आप पाइल्स से परेशान हैं तो इसे आप योगा से दूर भगा सकते हैं। बस आपको नीचे बताए गए उपाय करना होगा। जमशेदपुर की जानी मानी योगा एक्सपर्ट पूनम वर्मा आज आपको योग के द्वारा बवासीर जैसी गंभीर बीमारी को दूर भगाने की उपाय बताएंगी।
जमशेदपुर : पाइल्स होने पर लोग जलन या दर्द से परेशान रहते हैं। बढ़ते उम्र के साथ यह रोग बढ़ता ही जाता है। यह एक अनुवांशिक बीमारी है। यदि परिवार के किसी व्यक्ति को पाइल्स हो गया है और वह दर्द व जलन से परेशान हैं, तो आज आपको जमशेदपुर की जानी मानी योगा एक्सपर्ट पूनम वर्मा बता रही है योगा से पाइल्स दूर भगाने के उपाय। यदि आप यह पांच उपाय करेंगे तो क्षण भर में आपका दर्द व जलन दूर हो जाएंगे।
चाइल्ड पोज
इस व्यायाम को बालासन भी कहते हैं। यह मलद्वार के आसपास ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा उपाय है जो कब्ज से राहत दिलाता है। बच्चे की मुद्रा आपकी पीठ, कूल्हों और पैरों को आराम देती है।
ऐसे करें यह योग -
- अपने हाथों को घुटनों पर और कूल्हों को एड़ियों पर रखकर बैठें
- अपनी बाहों को आगे बढ़ाएं जब तक की आपका सिर जीमन को ना छू ले
- पांच मिनट तक इसी स्थिति में बने रहें।
- अब वापस पहले जैसी स्थिति में आ जाएं और रिलेक्स करें।
जांघों को मजबूत करने को बाउंड एंगल पोज
बाउंड एंगल पोज भी एक व्यायाम है। यह योग करने से जांघ को मजबूत करता ही है साथ में नीचले शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने का काम करता है। यह मुद्रा आंतरिक अंगों को उत्तेजित करने और बवासीर के दौरान होने वाले परेशानी से राहत दिलाती है। ऐसी स्थिति में सीधे फर्श पर बैठने से बचें
ऐसे करें यह योग
- इस व्यायाम को करने के लिए कुशन या मुड़े हुए कंबल पर बैठ जाएं
- अब अपनी पीठ को सीधा रखें और पैरों के तलवों को एक दूसरे को घुटनों से फैलाते हुए छूएं
- अपनी अंगुलियों को पैरों की अंगुलियों के चारों ओर घुमाएं और थोड़ा फैलाएं
- इस स्थित में लगभग एक मिनट तक रहें और फिर धीरे-धीरे शरीर को रिलेक्स करें।
- ध्यान रहे कि पाइल्स के लिए कोई भी व्यायाम को चुनने की गलती न करें। ये दर्द, जलन और रक्तस्राव का कारण बन सकते हैं। ध्यान रखें बवासीर के लिए कोई भी व्यायाम को चुनने की गलती न करें। ये दर्द, जलन और रक्तस्त्राव का कारण बन सकते हैं।इसलिए स्क्वाट, सीटअप, वेट लिफ्टिंग, साइकिलिंग और हॉर्स राइडिंग नहीं करना चाहिए।
लैग अप वॉल पोज
यह आसन आपके नीचले शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढाने में मदद करती है। पाइल्स होने पर जलन व परेशानी से छुटकारा दिलाता है।
ऐसे करें यह योग
- ऐसा करने के लिए सबसे पहले दीवार के पास लेट जाएं
- अपने कूल्हों को लगभग दीवार से छूते हुए रखेंं और पैरों को दीवार के समानांतर रखें।
- अब अपने हाथों को अपने शरीर के बगल में एक आरामदायक स्थिति में रखें
- इसके बाद धीरे-धीरे गहरी सांस लेते हुए और छोड़ते हुए पेट की हल्की मालिश करें।
- ऐसा 15 मिनट तक करते रहें और फिर अपने शरीर को आराम दें।
पेल्विक फ्लोर संकुचन
इस व्यायाम को करने से आपकी पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत होती है। यह मलद्वार दबाने वाले यंत्र को आराम देने के साथ तनाव से बचाती है। पेल्विर फ्लोर के संकुचन मल त्याग को आसानी से पास करने और पाइल्स की स्थिति को रोकने का काम करता है।
ऐसे करें इस व्यायाम को
- इस व्यायाम को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
- इस स्थिति को पांच मिनट तक होल्ड करें ओर मांशपेसियों को रिलेक्स करें।
- इसे पांच बार दोहराएं।
विंड रिलीविंग पोज
इसे हवा से देने वाला पोज भी कहते हैं। यह मुद्रा आपके पेट पर दबाव देती है, जिससे पाचन में सुधार होता है। यह योग पाइल्स की स्थिति को ठीक कर आराम देता है।
- ऐसे करें यह योग
- इस व्यायाम को करने के लिए पीठ के बल जमीन पर सीधे लेट जाएं
- अब अपने एक घुटने को मोड़ें और इसे अपनी छाती की ओर खींचें
- अपनी स्थिति को बनाए रखने के लिए हाथों को अपनी पिंडलियों के चारों ओर रखें।
- बेहतर पकड़ के लिए विपरीत कोहनियों को पकड़ें
- इस पोजीशन को कम से कम एक मिनट तक होल्ड करें और फिर पहले वाली पोजीशन में वापस आ जाएं
- यही काम अपने दूसरे घुटनों से भी करें।
- पांच बार इस क्रिया को करने से पाइल्स में होने वाले दर्ज व जलन से राहत मिलेगी।