Move to Jagran APP

जेम्को में आज तक नहीं हुआ फीसद में बोनस, फार्मूले के आधार पर तय होती राशि

Bonus in Jemco. टाटा स्टील की सहायक कंपनी जमशेदपुर इंजीनियरिंग एंड मशीन मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी (जेम्को) में आज तक फीसद में बोनस नहीं हुआ है। बीते साल 2019 में कर्मचारियों को 19.6 फीसद बोनस मिला था। इस बार यूनियन ने बीस फीसद बोनस की मांग की है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 10:35 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 10:35 AM (IST)
जेम्को में आज तक नहीं हुआ फीसद में बोनस, फार्मूले के आधार पर तय होती राशि
जेम्‍को कंपनी में आजतक प्रतिशत में बोनस नहीं हुआ है।

जमशेदपुर, जासं। टाटा स्टील की सहायक कंपनी जमशेदपुर इंजीनियरिंग एंड मशीन मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी (जेम्को) में आज तक फीसद में बोनस नहीं हुआ है। बीते साल 2019 में कर्मचारियों को 19.6 फीसद बोनस मिला था। इस बार यूनियन ने बीस फीसद बोनस की मांग की है। कंपनी प्रबंधन को बोनस पत्र दे दिया गया है और एक-दो दिन में यहां बोनस की वार्ता शुरू होगी। यहां स्थायी कर्मचारियों की संख्या 362 है। 2018-19 में कंपनी को 19 करोड़ व 2019-20 में 17 करोड़ का मुनाफा हुआ है। 

loksabha election banner

जेम्को में 2016 से फार्मूला आधारित बोनस हो रहा है। उससे पूर्व यहां एक मुश्त (सीलिंग) के आधार पर बोनस मिलता था। प्रबंधन-यूनियन आपस में बातचीत कर कर्मचारियों के हित में बोनस समझौता करते थे। 2020-21 के लिए बोनस वार्ता शुरू होगी। फार्मूला पर मंथन चल रहा है। टाटा स्टील में बोनस होने के बाद यहां भी दबाव बढ़ गया है। यूनियन नेता समय पर बोनस कराने को लिए प्रबंधन से बातचीत शुरू करने के लिए दबाव बनाए हुए हैं। 

इस बार बनेगा नया फार्मूला

इस साल तार कंपनी के साथ ही जेम्को में भी बोनस समझौते के बाद नया फार्मूला बनेगा। 2016 में तीन साल के लिए फार्मूला बनाया गया था, जो इस बार पूरा हो जाएगा। फार्मूले में उत्पादन, उत्पादकता, सुरक्षा व मुनाफा का मानक शामिल किया गया है। इसी के अनुरूप कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की जाती है।

पिछले तीन साल में मिले बोनस

  • 2016-17-- 12 फीसद--अधिकतम 38 हजार
  • 2017-18-- 14.2 फीसद-- अधिकतम 45 हजार
  • 2018-19-- 19.6 -- फीसद- अधिकतम 53 हजार

1942 में हुई थी कंपनी की स्थापना

तार कंपनी की स्थापना 1930 में हुई थी। उसके बाद अनुषंगी इकाई के रूप में 1942 में जेम्को कंपनी की स्थापना की गई। कंपनी के मालिक सरदार इंदर सिंह थे। उस समय कंपनी में कर्मचारियों की संख्या एक हजार से ज्यादा थी। कंपनी में वाइंडिंग वायर, नेल, रोल, कास्टिंग आदि सामग्री बनते थे। बाजार में कंपनी की अलग पहचान है। 20 दिसंबर 2003 में टाटा स्टील ने बंद तार कंपनी के साथ जेम्को को भी अधिग्रहण किया है। तब से कंपनी का विस्तारीकरण जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.