आज भी होगी कमिंस में ग्रेड वार्ता
वार्ता को पुणे से शहर पहुंचे कंपनी के अधिकारी ------------- जमशेदपुर : टाटा कमिंस मे
वार्ता को पुणे से शहर पहुंचे कंपनी के अधिकारी
-------------
जमशेदपुर : टाटा कमिंस में ग्रेड वार्ता करने पुणे मुख्यालय से कंपनी के वरीय अधिकारी अनुपमा कौल व शुभकर चटर्जी मंगलवार को शहर पहुंचे। यहां कंपनी परिसर में दो घंटे ग्रेड वार्ता भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। यहां कर्मचारियों के ग्रेड में बढ़ने वाली राशि पर जिच कायम है। प्रबंधन तीन किस्त में ग्रेड की राशि देना चाहता है, लेकिन यूनियन को यह मंजूर नहीं है। बुधवार को ग्रेड पर सुबह 11 बजे से वार्ता होगी।
---------
टाटा मोटर्स में भी होगी ग्रेड वार्ता
टाटा मोटर्स कर्मचारियों के ग्रेड पर बुधवार को वार्ता होगी। ग्रेड पर विलंब होने से यूनियन में नाराजगी कायम है। यूनियन नेताओं का कहना है कि 27 दौर की वार्ता के बावजूद अभी तक ग्रेड में बढ़ने वाली राशि का खुलासा नहीं हो पाया है। कल की वार्ता में राशि बढ़ोतरी पर बातचीत की जाएगी।