घाघीडीह सेंट्रल जेल में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा से पूछताछ, सेल की तलाशी Jamshedpur News
Jharkhand Crime. दुमका जेल में बंद जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह की हत्या के लिए सुधीर दुबे और अन्य ने अत्याधुनिक हथियार नागाडीह से खरीद की है।
जमशेदपुर, जासं। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एडीएम, विधि व्यवस्था डीएसपी आलोक रंजन समेत कई अधिकारी घाघीडीह सेंट्रल जेल पहुंचे। सेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा से पुलिस-प्रशासन की टीम ने फेसबुक में उसकी उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। सेल की भी तलाशी ली गई। मोबाइल या कोई अन्य प्रतिबंधित सामान नहीं मिला। गैंगस्टर ने इससे साफ इंकार किया कि वह फेसबुक में सक्रिय है। बताया गया यह बहुत पहले की तस्वीर है।
इसको लेकर उस पर जेल में रहकर रंगदारी मांगने और गिरोह संचालित किए जाने कीं प्राथमिकी सीआइडी की ओर से परसुडीह थाना में दर्ज कराई गई थी। उसे पुलिस ने चार दिन की रिमांड पर लिया था। गौरतलब है कि सुजीत सिन्हा मूलरूप से पलामू जिले का निवासी है। हत्या मामले में वह सजायाफ्ता है। 2018 से घाघीडीह सेंट्रल जेल में है। उसकी गतिविधि पर अपराध अनुसंधान विभाग और विशेष शाखा की टीम की हमेशा निगाह रही है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और फायरिंग और आपराधिक गैंग संचालित करने का आरोप है।
कई जिलों में हैं मुकदमे दर्ज
पलामू, रामगढ़, रांची और हजारीबाग में आपराधिक मामले दर्ज है। पलामू में बालू ठेका और रामगढ़ और लातेहार इलाके में लोडिंग-अनलोडिंग के कार्य में उसका वर्चस्व है। परसुडीह थाना में रंगदारी मामले में रिमांड अवधि में उसने पुलिस को बताया था कि दुमका जेल में बंद जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह की हत्या के लिए सुधीर दुबे और अन्य ने अत्याधुनिक हथियार नागाडीह से खरीद की है।