सब्जी खरीदकर लौट रही वृद्धा की दुर्घटना में मौत
साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक की रहने वाली वृद्धा सुदामा देवी (85) अज्ञात वाहन के धक्का से लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह नौ बजे की है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :
साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक की रहने वाली वृद्धा सुदामा देवी (85) अज्ञात वाहन के धक्का से लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह नौ बजे की है।
सुदामा देवी सब्जी खरीदने के लिए घर से निकली थी। वापसी के दौरान साकची शीतला मंदिर के पास वृद्धा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला। दो युवकों ने वृद्धा को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां सुबह 10.15 बजे हो गई। वृद्धा के सिर में गंभीर चोट आई थी। स्थानीय युवकों की सूचना पर परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। साकची थाना में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया हैं। ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में घायल तीसरे व्यक्ति की भी मौत जासं, जमशेदपुर : शहर से सटे राष्ट्रीय राज्य मार्ग संख्या-33 स्थित गालूडीह थाना क्षेत्र के घुटिया गांव के सामने नौ मार्च की सुबह ट्रक और मुर्गी लदी पीकअप वैन की आमने- सामने टक्कर में घायल हुए वैन सवार फरहद खान की भी मंगलवार रात टीएमएच में मौत हो गई। वह कपाली ओपी क्षेत्र बंधुगोड़ा का रहने वाला था। दुर्घटना में पीकअप वैन सवार तीन लोग घायल हुए थे। वैन के खलासी शेख इरशाद की नौ को और पिकअप वैन चालक इस्माइल की 10 मार्च को टीएमएच में मौत हो गई थी। दोनों मानगो के रहने वाले थे। बरात से लौट रहे राजनगर के युवक की गई जान
जासं, जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के रूद्रडीह के रहने वाले दिनेश महतो की एमजीएम अस्पताल में बुधवार सुबह मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दिनेश महतो अपने बुआ के गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से वापसी के दौरान राजनगर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।