Move to Jagran APP

टाटा कमिंस कर्मियों के वेतन में 12,700 की बढ़ोतरी

इंतजार खत्म 2013 के ग्रेड रिवीजन में 9052 का हुआ था इजाफा राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में रांची

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Jun 2017 02:01 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 02:01 AM (IST)
टाटा कमिंस कर्मियों के वेतन में 12,700 की बढ़ोतरी
टाटा कमिंस कर्मियों के वेतन में 12,700 की बढ़ोतरी

इंतजार खत्म

loksabha election banner

2013 के ग्रेड रिवीजन में 9052 का हुआ था इजाफा

राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में रांची में हुआ समझौता

-----------------

जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारियों के वेतन में 12,700 की बढ़ोतरी होगी। टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के रांची स्थित आवास पर गुरुवार को रात नौ बजे प्रबंधन-यूनियन के बीच ग्रेड रिवीजन समझौता हो गया। समझौते के मुताबिक कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन का समयांतराल तीन साल का होगा। नए कर्मचारियों के बेसिक में 1300 का इजाफा किया गया है। इनकी संख्या करीब 180 होगी जिनका स्थायीकरण पिछले एक साल पूर्व हुआ है। समझौते से टाटा कमिंस की जमशेदपुर इकाई के करीब 850 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। कर्मचारियों का ग्रेड एक अप्रैल-16 से लंबित हैं। वर्ष 2013 में कर्मचारियों के ग्रेड में 9,052 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। समझौते पत्र पर एचआर लीडर अनुपमा कॉल, महाप्रबंधक एचआर एसपी सिंह, उप महाप्रबंधक दीप्ति महेश्वरी, कृष्ण कुमार, भरत कांत, अजीतेश मूंगा व यूनियन से महामंत्री अरुण सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष एहसान अहमद सिराजी, सचिव शशि शेखर, मनोज सिंह, धीरज सिंह, उपाध्यक्ष रामाकांत करुआ, कोषाध्यक्ष एस. चक्रवर्ती, संयुक्त महामंत्री सुमित कुमार ने हस्ताक्षर किए। इनके साथ कमेटी मेंबर जितेंद्र चक्रवर्ती, कृष्णा राव आदि भी रांची पहुंचे हुए थे।

------

कोट, ' यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के रांची स्थित आवास पर ग्रेड रिवीजन समझौता हुआ। तीन साल के लिए हुए इस समझौते में कर्मचारियों के वेतन में एक मुश्त 12,700 की बढ़ोतरी हुई है। किस मद में क्या बढ़ा हैं, इसकी जानकारी शुक्रवार को दी जाएगी'।

मनोज सिंह, प्रवक्ता कमिंस कर्मचारी यूनियन

---------------

रांची नहीं गए पांच कमेटी मेंबर

ग्रेड समझौते को लेकर यूनियन पदाधिकारियों ने सभी कमेटी मेंबरों को रांची चलने को कहा। यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में वहां वार्ता कर समझौते कराने की बात कही। रांची जाने को कंपनी अधिकारी भी तैयार हो गए। वहीं खबर है कि यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार, चंद्रभूषण पांडेय, आइराम मूर्ति राजू , तपन कुमार महंती, राजू प्रसाद व यूनियन के पूर्व महामंत्री सुशील श्रीवास्तव भी रांची नहीं पहुंचे।

-------------

पहली बार टाटा मोटर्स से पहले हुआ कमिंस का ग्रेड

टाटा मोटर्स के इतिहास में पहली बार कमिंस कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन उनसे पहले हुआ है। अभी तक ग्रेड हो या फिर बोनस टाटा मोटर्स के बाद ही कमिंस में समझौते होते रहे हैं। टाटा मोटर्स के आधार पर ही कमिंस या टीएमएल ड्राइवलाइंस का समझौता हुआ है। कमिंस में ग्रेड रिवीजन होने के बाद अब टाटा मोटर्स में दबाव बढ़ेगा। ग्रेड कराने को लेकर अब प्रबंधन-यूनियन दोनों और सक्रिय होगा।

----------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.