Move to Jagran APP

नवंबर में होगा कोल्हान विवि का चौथा दीक्षा समारोह

झारखंड के प्रतिष्ठित कोल्हान विश्वविद्यालय ने चौथे दीक्षा समारोह की तैयारी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 10:00 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 10:00 AM (IST)
नवंबर में होगा कोल्हान विवि का चौथा दीक्षा समारोह
नवंबर में होगा कोल्हान विवि का चौथा दीक्षा समारोह

जेएनएन, जमशेदपुर : झारखंड के प्रतिष्ठित कोल्हान विश्वविद्यालय ने चौथे दीक्षा समारोह की तैयारी शुरू कर दी है। झारखंड स्थापना दिवस के बाद नवंबर में यह प्रस्तावित है। सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिया गया है। समारोह में वर्ष 2017 तक के पास आउट छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र बांटने का लक्ष्य है।

loksabha election banner

बता दें कि जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के दीक्षा समारोह के बाद छात्र-छात्राओंने इस समारोह को ससमय कराने की मांग की जा रही थी। विश्वविद्यालय अपना चौथा दीक्षा समारोह शीघ्र करेगा इसकी आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही सभी कॉलेजों को वर्ष 2017 तक यूजी और पीजी तथा वोकेशनल में पासआउट हो चुके छात्रों की सूची दस दिनों के अंदर विश्वविद्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। कुलपति डॉ. शुक्ला माहांती ने समारोह को नवंबर तक पूरा कर लेना चाहती है। बताया जा रहा है कि इसमें केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडे़कर को लाए जाने का प्रयास किया जायेगा। कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि कॉलेजों को नवंबर में प्रस्तावित चौथे दीक्षा समारोह की तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। यह प्रयास है कि ससमय समारोह आयोजित कर छात्र-छात्राओं को मेडल दे दिया जाए।

उधर, एक अन्य जानकारी के मुताबिक एबीएम कॉलेज में सोशियोलॉजी विभाग की ओर से झारखंड में महिला सशक्तीकरण के मुद्दे और चुनौतियां विषय पर सेमिनार का आयोजन 29 सितंबर को किया जाएगा। इस सेमिनार के लिए शोधार्थियों और छात्रों से 300 शब्दों में शोध पत्र 26 सितंबर तक विभाग में जमा करने का निर्देश दिया गया है। इस सेमिनार का मकसद महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे सरकारी व गैर सरकारी प्रयासों की जानकारी साझा करना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.