जमशेदपुर के मुसाबनी में प्रतिबंधित मास बेचने के आरोप में चार गिरफ्तार, आज भेजे जाएंगे न्यायिक हिरासत में
मुसाबनी(जमशेदपुर) ुमुसाबनी डीएसपी पिताबर सिंह खैरवार मुसाबनी थाना प्रभारी संजीव कुमार झा और प्रशिक्षु एसआइ रंजन कुमार पासवान के नेतृत्व में माहुल बेड़ा के मोहम्मद नगर में गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। यहां से प्रतिबंधित गौ मास बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संवाद सूत्र,मुसाबनी(जमशेदपुर): ुमुसाबनी डीएसपी पिताबर सिंह खैरवार, मुसाबनी थाना प्रभारी संजीव कुमार झा और प्रशिक्षु एसआइ रंजन कुमार पासवान के नेतृत्व में माहुल बेड़ा के मोहम्मद नगर में गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। यहां से प्रतिबंधित गौ मास बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुसाबनी थाना पुलिस सोमवार को चारों आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में है।
इस मामले में मुसाबनी थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापामारी की गई है। इसमें 30 किलो प्रतिबंधित मास के साथ शेख मुख्तार, शेख हलीम, मोहम्मद आलम और नूरुद्दीन खान को मौके से गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिशोध अधिनियम 2015 के अंतर्गत मुसाबनी थाना काड संख्या 77/ 20 22.11. 2020 धारा 12(1) के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। जब्त मास को स्थानीय पशु चिकित्सक से जाच करा कर विस्तृत जाच के लिए एफएसएल लैब भेज दिया गया है। तस्करों की गिरफ्तारी से प्रतिबंधित मास का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा है। धंधे से जुड़े कई लोग पुलिस की दबिश के कारण मुसाबनी छोड़कर भाग निकले हैं। पूरे घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में प्रतिबंधित मास का कारोबार फल फूल रहा है। पुलिस ने छापेमारी कर कुछ माह पूर्व अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके बाद भी धंधे पर पूर्ण विराम नहीं लग सका है। चोरी छिपे तस्कर इस धंधे को अंजाम देते रहे हैं। इस गिरफ्तारी से धंधे से जुड़े लोगों में खौफ व्याप्त है।