Move to Jagran APP

टाटा वर्कर्स यूनियन के चार अधिकारियों ने वसंत पंचमी के अवसर पर अपने कार्यालय में किया प्रवेश

Tata Workers Union. स्थानीय पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद अध्यक्ष संजीव चौधरी ने चुनाव समाप्ति के 15 दिन बाद अपने कार्यालय में पहली बार प्रवेश किया। इससे पहले वे यूनियन कार्यालय सभागार में ही बैठ कर कर्मचारियों से मिल रहे थे और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 04:00 PM (IST)
टाटा वर्कर्स यूनियन के चार अधिकारियों ने वसंत पंचमी के अवसर पर अपने कार्यालय में किया प्रवेश
अध्यक्ष संजीव चौधरी और महामंत्री सतीश कुमार सिंह से आशीष लेते सहायक सचिव नितेश राज।

जमशेदपुर, जासं। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मंगलवार को बह्म मुहूर्त पर टाटा वर्कर्स यूनियन के चार पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय में प्रवेश किया। इनमें अध्यक्ष संजीव चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी और सहायक सचिव नितेश राज शामिल हैं।

loksabha election banner

स्थानीय पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद अध्यक्ष संजीव चौधरी ने चुनाव समाप्ति के 15 दिन बाद अपने कार्यालय में पहली बार प्रवेश किया। इससे पहले वे यूनियन कार्यालय सभागार में ही बैठ कर कर्मचारियों से मिल रहे थे और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे थे। टाटा वर्कर्स यूनियन में 31 जनवरी और एक फरवरी को टाटा स्टील कंपनी परिसर के अंदर मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी हुई थी। जिसमें संजीव चौधरी और सतीश कुमार सिंह भारी बहुमत से चुनाव जीत कर विजयी हुए थे। इसके बाद कुछ पदाधिकारियों ने अपने लिए आवंटित नए कार्यालय में पूजा-पाठ के साथ छह फरवरी को ही प्रवेश कर गए थे। जबकि शेष शुभ मुहूर्त और 11 फरवरी को मिलने वाले निर्वाचन प्रमाण पत्र का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को वसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए चारों बचे हुए पदाधिकारियों ने अपने कार्यालय में प्रवेश किया।

 ये रहे मौजूद

इस मौके पर यूनियन यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, शत्रुघ्न राय, शाहनवाज आलम, सहायक सचिव अजय चौधरी, सरोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह सहित कोक प्लांट से कमेटी मेंबर अश्विनी माथन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने वैदिक पूजा-पाठ के दौरान मां सरस्वती का भी आर्शीवाद लिया और लड्डू खिलाकर सभी को अपनी शुभकामनाएं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.