Move to Jagran APP

घर पहुंचाने के नाम पर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपित युवक व सहयोगी महिला गिरफ्तार

गालूडीह थाना क्षेत्र की एक महिला को जमशेदपुर स्थित उसके घर छोड़ने की बात कह गुरुवार की रात युवकों ने संबंधित महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दो युवकों ने स्वर्णरेखा नदी के किनारे व दो युवकों ने बड़बिल गांव स्थित एक महिला के घर ले जाकर संबंधित महिला के साथ दुष्कर्म किया..

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 06:10 AM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 06:10 AM (IST)
घर पहुंचाने के नाम पर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपित युवक व सहयोगी महिला गिरफ्तार
घर पहुंचाने के नाम पर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपित युवक व सहयोगी महिला गिरफ्तार

संवाद सूत्र, गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की एक महिला को जमशेदपुर स्थित उसके घर छोड़ने की बात कह गुरुवार की रात युवकों ने संबंधित महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दो युवकों ने स्वर्णरेखा नदी के किनारे व दो युवकों ने बड़बिल गांव स्थित एक महिला के घर ले जाकर संबंधित महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद गालूडीह पुलिस ने महुलिया हाई स्कूल चौक के समीप से पीड़ित महिला को बरामद किया और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गुरुवार की रात चारों आरोपित युवक व दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने में सहयोग करने वाली महिला कविता सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर सभी आरोपितों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पीड़िता के बयान पर आरोपित जादूगोड़ा नवरंग मार्केट निवासी बासुदेव महतो, महुलिया आजादबस्ती निवासी दीपक कालिंदी, बागालगोड़ा निवासी मानिक महतो, जोड़िशा निवासी निर्मल कर्मकार व कबिता सिंह के खिलाफ गालूडीह थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरा कर आरोपितों को जेल भेज दिया गया। आरोपित कबिता सिंह की चार वर्षीय बेटी को पुलिस ने जमशेदपुर स्थित चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया है। महिला के साथ धोखे से हुआ सामूहिक दुष्कर्म : गालूडीह थाना में मीडिया से बातचीत के दौरान इंस्पेक्टर हीरालाल महतो ने बताया कि जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के वर्तमान में पीड़ित महिला अपने बच्चे, बहन व मां के साथ जमशेदपुर में रह रही है। शुक्रवार को पीड़ित महिला अपने रिश्तेदार के घर गई थी। शाम में गोविंदपुर जाने के लिए घाटशिला स्टेशन पहुंची थी। हालांकि तह तक ट्रेन जा चुकी थी। उसके बाद वह फुलडूंगरी से किसी वाहन से गालूडीह बस स्टैंड पहुंची। वह गोविंदपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच बासुदेव महतो व दीपक कालिंदी ने महिला को अकेला देख जादूगोड़ा तक छोड़ देने की बात कही और अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद स्वर्णरेखा नदी के किनारे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर बासुदेव ने अपने दो साथी मानिक महतो व निर्मल कर्मकार को बुलाया और पीड़िता को उनके हवाले कर दिया। मानिक व निर्मल पीड़िता को बाइक से बड़बिल गांव स्थित कबिता सिंह के घर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़ित ने विरोध किया तो कबिता ने उसे कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। इस घटना के बाद संबंधित युवक पीड़िता को महुलिया स्कूल चौक के समीप छोड़कर अपने घर चले गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस में पीड़िता को महुलिया चौक से बरामद किया। फिर महिला की निशानदेही पर चारों आरोपित युवक व कबिता सिंह को गिरफ्तार किया। बताया कि कबिता सिंह के घर से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.