Move to Jagran APP

ईचागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक साधुचरण महतो को हो गया गले का कैंसर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कोलकाता में लिया हालचाल

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक साधुचरण महतो इन दिनों गले के कैंसर से जूझ रहे हैं। उनका इलाज जमशेदपुर के अलावा कोलकाता में भी हो रहा है। इसी क्रम में रविवार को केंद्रीय मंत्री (जनजातीय मामले) अर्जुन मुंडा ने उनसे कोलकाता में मुलाकात की।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 12 Jul 2021 01:04 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 01:04 PM (IST)
ईचागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक साधुचरण महतो को हो गया गले का कैंसर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कोलकाता में लिया हालचाल
अर्जुन मुंडा ने यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा की है।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक साधुचरण महतो इन दिनों गले के कैंसर से जूझ रहे हैं। उनका इलाज जमशेदपुर के अलावा कोलकाता में भी हो रहा है। इसी क्रम में रविवार को केंद्रीय मंत्री (जनजातीय मामले) अर्जुन मुंडा ने उनसे कोलकाता में मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुंडा ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

loksabha election banner

अर्जुन मुंडा ने यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा की है। यहां यह बताना लाजिमी है कि साधुचरण महतो करीब एक साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। इसकी वजह से वे राजनीतिक परिदृश्य से भी दूर हाे गए हैं। उनके अधिकतर समर्थकों-शुभचिंतकों को इस बात की सूचना नहीं है कि साधु महतो अभी कहां हैं। उनका इलाज जमशेदपुर स्थित मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल में भी चल रहा है। उन्हें कीमोथेरेपी की चिकित्सा भी दी जा रही है। इसी के बेहतर इलाज के लिए वे कोलकाता के एक अस्पताल में भी इलाज करा रहे हैं।

पहले भी बीमार पड़ चुके थे साधु

ईचागढ़ से भाजपा के टिकट पर 2014 से 2019 तक विधायक रहे साधु चरण महतो पहले भी बीमार पड़ चुके हैं। विधायक रहते हुए उन पर जब पुलिस में मामला दर्ज हुआ, तो गिरफ्तारी भी हुई थी। इस अवधि में भी वे टाटा मुख्य अस्पताल में लंबे समय तक भर्ती रहे। अधिकतर लोगों ने यह कहा था कि राजनीतिक स्थिति का फायदा उठाते हुए गिरफ्तारी से बचने के लिए साधु महतो ने बीमारी का बहाना बनाया है। अब पता चल रहा है कि वह धारणा गलत थी। हालांकि उन्हें तब पेट से संबंधित समस्या थी, लेकिन कैंसर की बात सामने नहीं आई थी। अब पता चल रहा है कि उन्हें गंभीर बीमारी थी। इसकी वजह से उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा था। 2019 के चुनाव में भी वे ईचागढ़ से भाजपा के उम्मीदवार थे, लेकिन झामुमो की उम्मीदवार सविता महतो उन्हें हराकर विधायक बन गईं। सविता महतो झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की पत्नी हैं। सुधीर महतो भी ईचागढ़ से ही विधायक चुने जाते थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.