डोमिनोज के कर्मचारियों पर फ्लेक्सी ड्यूटी का दबाव, पहुंचे उपायुक्त के पास Jamshedpur News
सोमवार को डोमिनोज के कर्मचारी उपायुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे थे। कंपनी स्थायी कर्मचारियों को भी फ्लेक्सी ड्यूटी करने के लिए दबाव डाल रही है
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में ठप पड़े कारोबार का असर डोमिनोज पिज्जा के कर्मचारियों पर भी पड़ रहा है। डोमिनोज के कर्मचारियों पर फ्लेक्सी ड्यूटी करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। सोमवार को डोमिनोज के कर्मचारी उपायुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे थे। कंपनी स्थायी कर्मचारियों को भी फ्लेक्सी ड्यूटी करने के लिए दबाव डाल रही है।
60 में से 20 कर्मचारी पहले ही छोड़ चुके हैं शहर
फिलहाल जमशेदपुर में डोमिनोज के पांच आउटलेट संचालित किए जा रहे हैं। इनमें 40 स्थायी कर्मचारी हैं। पहले 60 कर्मचारी थे, लेकिन 20 लाकडाउन में बाहर चले गए थे। बाहर गए कर्मचारियों को जब जानकारी मिली तो उन्होंने जमशेदपुर लौटने से मना कर दिया है। ऐसा ज्ञापन देने आए लोगों ने बताया।
रिटेल स्टोर से होम डिलीवरी कर जीविका चला रहे जोमेटो कर्मचारी
उधर, ऑनलाइन सर्विस देनेवाले जोमेटो के कर्मचारियों का काम आजकल बदल गया है। आमतौर ये खानेपीने के सामान, फास्ट फूड वगैरह की होम डिलिवरी किया करते थे। चूंकि होटल व ढाबे बंद चल रहे हैं इसलिए इनका काम बदल गया है।
रिलायंस व अन्य रिटेल सप्लाई चेन की दुकानों को मिलनेवाले ऑर्डर की सप्लाई करने में ये लोग जुटे हैं। वहीं कहीं सब्जियों की सप्लाई में भी इनकी सेवाएं ली जा रही हैं। इससे इनका काम किसी तरह चल रहा है।