Jamshedpur coronavirus News Update : जमशेदपुर में कोरोना से पांच लोगों की मौत, जानिए ताजा हाल
Jamshedpur coronavirus News Update.जमशेदपुर में कोरोना से शनिवार को पांच लोगों की मौत हुई। इनमें दो सरायकेला-खरसावां जिले के निवासी हैं।
जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर में कोरोना से शनिवार को पांच लोगों की मौत हुई। इनमें दो सरायकेला-खरसावां जिले के निवासी हैं। आदित्यपुर निवासी (68) पुरुष को 28 अगस्त की सुबह में भर्ती किया गया था। उसी दिन रात 11 बजे मौत हो गई। उन्हें निमोनिया व सांस लेने में परेशानी हो रही थी। राजनगर निवासी (50) पुरुष को 28 अगस्त को भर्ती किया गया था। 29 अगस्त की सुबह उनकी मौत हो गई। उन्हें कफ, सांस लेने में परेशानी मधुमेह सहित अन्य बीमारी थी।
वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो निवासी (72) पुरुष को 27 अगस्त को भर्ती किया गया था। 29 अगस्त की सुबह उनका निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में परेशानी व निमोनिया की शिकायत थी। गोलमुरी निवासी (56) एक महिला को 27 अगस्त को भर्ती किया गया था। 29 अगस्त की सुबह उनका निधन हो गया। वहीं देर रात धतकीडीह निवासी (25) एक युवक की मौत टीएमएच में हो गई। टीएमएच, एमजीएम व टिनप्लेट अस्पताल का आंकड़ा देखा जाए तो अब तक कोरोना से कुल 246 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के 217 लोग शामिल हैं।
पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले 233 कोरोना पॉजिटिव
पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को 233 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें बिष्टुपुर बैंक ऑफ बड़ौदा के तीन स्टाफ भी शामिल हैं। इसके अलावे टाटा नगर स्टेशन से एक, को-ऑपरेटिव कॉलेज से एक, मर्सी अस्पताल से पांच नमूना भी लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, पटमदा स्वास्थ्य केंद्र के एक स्टाफ, हलुदबनी केंद्र के तीन कर्मचारी, घाघीडीह जेल के दो कैदी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावे जुगसलाई गौशाला रोड के एक ही परिवार के चार लोग, सुंदरनगर रैफ कैंप के तीन जवान, सोनारी कागलनगर में एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावे एग्रिको, मानगो डिमना रोड, बारीडीह, बिरसानगर, टिनप्लेट, छोटा गोविंदपुर, टेल्को कालोनी, न्यू बाराद्वारी, बर्मामाइंस सहित अन्य क्षेत्रों में भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6445 हो गई है।
168 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
एमजीएम, टीएमएच कोविड वार्ड से कुल 168 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 3687 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।