Jamshedpur News: कोल्हान के शिक्षकों के वेतन मद में पांच अरब 34 करोड़ आवंटित
Education News. कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न सरकारी विद्यालयों प्राइमरी मिडिल व हाई स्कूल में कार्यरत शिक्षकों के वेतन मद में पांच अरब 34 करोड़ 01 लाख 11 हजार रुपए की राशि आवंटित की गई है। जानिए किस जिले को मिली कितनी राशि।
जमशेदपुर, जासं। कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न सरकारी विद्यालयों प्राइमरी, मिडिल व हाई स्कूल में कार्यरत शिक्षकों के वेतन मद में पांच अरब, 34 करोड़, 01 लाख 11 हजार रुपए की राशि आवंटित की गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। सभी जिलों के पदाधिकारियों को यह पत्र प्रेषित किया गया है।
आवंटन नियमानुसार निर्गत करने को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों ने संबंधित व्ययन एवं निकासी पदाधिकारी को भी पत्र पूूर्वी सिंहभूम के शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने प्रेषित कर दिया है। व्ययन एवं निकासी पदाधिकारी को पत्र तत्काल निर्गत करने के लिए अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक एवं झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी जिला शिक्षा अधीक्षक के प्रति आभार प्रकट किया है।
हाईस्कूलों को मिले जिलावार आवंटन
- पूर्वी सिंहभूम : 21 करोड़ 01 लाख 65 हजार
- पश्चिम सिंहभूम : 23 करोड़ 58 लाख 75 हजार
- सरायकेला : 07 करोड़ 20 लाख 40 हजार
प्राइमरी व मिडिल को मिले जिलावार आवंटन
- पूर्वी सिंहभूम : 1 अरब 92 करोड़ 39 लाख 78 हजार
- पश्चिम सिंहभूम : 1 अरब 84 करोड़ 06 लाख 37 हजार
- सरायकेला : 1 अरब 05 करोड़ 74 लाख 16 हजार
नमामि गंगे क्विज प्रारंभ
नमामि गंगे पर क्विज को लेकर निजी स्कूलों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार ने निजी स्कूलों से कहा कि वे अपने बच्चों का हर हाल में इस क्विज को लेकर निबंधन करवाएं। क्विज आठ अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है और यह आठ मई तक चलेगा।