पहले चुम्मा दो फिर मिलेगी मजदूरी... रेजा ने राजमिस्त्री पर लगाया यह गंभीर आरोप
चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के मेरीटोला में एक मकान में राज मिस्त्री का काम कर रहे शरीफुल शेख नामक व्यक्ति के खिलाफ रेजा का काम कर रही लड़की ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। राज मिस्त्री मुशीर्दाबाद के मीठीपुर का रहने वाला है।
चाईबासा, जासं। चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के मेरीटोला में एक मकान में राज मिस्त्री का काम कर रहे शरीफुल शेख नामक व्यक्ति के खिलाफ रेजा का काम कर रही लड़की ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। बकौल, रेजा, शरीफुल शेख ने रेजा से कहा कि पहले चुम्मा दो, फिर मिलेगी मजदूरी, वरना काम से तो निकाल ही देंगे और पिछला पैसा भी नहीं देंगे और किसी से बताया तो मारेंगे अलग।
राज मिस्त्री मुशीर्दाबाद के मीठीपुर का रहने वाला है। वह चाईबासा में पिछले चार माह से राज मिस्त्री का काम कर रहा है और बड़ीबाजार में रहता है। पीड़िता सदर प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है। वह घर की माली हालत ठीक नहीं रहने के कारण गांव की अन्य महिलाओं के साथ रेजा का काम करने मेरीटोला आई थी। यहां पर पिछले पांच दिन से काम कर रही थी। सोमवार को भी राज मिस्त्री ने यह बात रेजा से की थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को मकान बनने का काम चल रहा था। रेजा के साथ एक और महिला रेजा का काम कर रही थी। वह पानी लेने गई तो राज मिस्त्री उसे अकेला पाकर छेड़ने लगा तो रेजा ने इसका विरोध किया और गांव जाकर परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी।
बजरंग दल के सदस्यों ने पिटाई कर किया थाने के हवाले
इसके बाद सदर थाना में राजमिस्त्री शरीफुल शेख के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इधर, छेड़छाड़ की जानकारी जब बजरंग दल के सदस्यों को हुई तो उन्होंने मेरीटोला पहुंचकर आरोपित शरीफुल शेख की पिटाई कर सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। राजमिस्त्री शरीफुल शेख को मुशीर्दाबाद से एक ठेकेदार मोईदूर शेख लाया था। ठेकेदार भी मुशीर्दाबाद के जोंगीपुर का रहने वाला है। रेजा को 200 रुपये के हिसाब से पांच दिन मजदूरी भी नहीं मिली है। लड़की इस घटना से पूरी तरह से सहमी हुई है।
ये कहते थाना प्रभारी
चाईबासा के मेरीटोला में एक मकान बनाने का काम कर रहे राज मिस्त्री शरीफुल शेख के खिलाफ नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामले सदर थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है।
- निरंजन तिवारी, इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी।