Move to Jagran APP

Jamshedpur Coronavirus news : कोरोना से 239 दिन से जारी है जंग, रोजाना मिल रहे 74 नए पॉजिटिव केस, जानिए

Jamshedpur Corona news. जब कोरोना का पहला मामला सामने आया था तो हड़कंप मच गया था। एक ही दिन दो मरीज मिले थे। ये दोनों कोलकाता से लौटे थे। इसके बाद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती गई। अभी रोजाना लगभग 74 नए मरीज मिल रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 05:21 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 08:32 AM (IST)
Jamshedpur Coronavirus news : कोरोना से 239 दिन से जारी है जंग, रोजाना मिल रहे 74 नए पॉजिटिव केस, जानिए
कोरोना से शहरी क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

जमशेदपुर, अमित तिवारी।   11 मई 2020 को राज्‍य के जमशेदपुर शहर में कोरोना ने दस्तक दी थी। मंगलवार को 239 दिन पूरा हो रहा है। इस दौरान अबतक कुल चार लाख 78 हजार 968 लोगों का नमूना लिया गया। इसमें चार लाख 69 हजार 949 लोगों की जांच हुई जिसमें 17 हजार 664 लोग संक्रमित मिले। वहीं, चार लाख 52 हजार 285 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

loksabha election banner

आंकड़ा देखा जाए तो रोजाना लगभग 74 नए मामले सामने आए रहे हैं। शहर में जब कोरोना का पहला मामला सामने आया था तो हड़कंप मच गया था। एक ही दिन दो मरीज मिले थे। ये दोनों कोलकाता से लौटे थे। इसके बाद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती गई। स्थिति यह हो गई कि दिल्ली से टीम पहुंच गई। जांच में पाया गया कि मौत होने का मुख्य कारण अन्य बीमारी भी है। चार रोग कैंसर, मधुमेह, हार्ट, मोटापा सबसे अधिक प्रभावित किया। वहीं, संक्रमण बढ़ने का मुख्य कारण पाया गया कि बाहर से लौटने वाले लोगों को सही समय पर आइसोलेट नहीं किया गया। लोग चोरी-चुपके अपने-अपने घरों में प्रवेश करते गए। इससे वे तो संक्रमित हुए उनके घर-परिवार व आस-पास के लोग भी संक्रमित हो गए। हालांकि, शहर में स्थिति अभी नियंत्रित है।

शहरी क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित

कोरोना से शहरी क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुअा है। शुरुआती दौर में लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बाहर से आने वाले लोग सीधे घर चले गए। जबकि उनके लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था। जब संक्रमण तेजी से फैलने लगा तब जिला प्रशासन सख्ती बरते हुए बाहर से आने वाले सभी लोगों के लिए जांच व क्वारंटाइन सेंटर में रहना अनिवार्य कर दिया। तबतक देर हो चुकी थी। लगभग 60 फीसद लोग बाहर से जमशेदपुर लौट चुके थे। जुलाई-अगस्त में स्थिति अनियंत्रित हो गई। अस्पतालों में सारे बेड फुल हो गए। मरीजों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ा। इस दौरान कई मरीजों की जान इलाज के अभाव में चली गई। पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक 17 हजार 664 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें शहरी क्षेत्र के 13 हजार 901 लोग शामिल हैं। वहीं, तीन हजार 763 मरीज ग्रामीण क्षेत्र के हैं। फिलहाल आंकड़ा देखा जाए तो रोजाना 74 नए मामले सामने आ रहे हैं।

नौ हजार से अधिक केस पेडिंग

जिले में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसके कारण जांच घरों पर लोड बढ़ते जा रहा है। नियमत: 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मिल जानी है लेकिन, हकीकत यह है कि तीन से पांच दिन के बाद रिपोर्ट आ रही है। अभी नौ हजार 19 नमूनों की जांच नहीं हो सकी है। उन सभी का रिपोर्ट पेडिंग पड़ा हुअा है। कुछ दिन पूर्व जमशेदपुर से दुमका व पलामू मेडिकल कॉलेज जांच के लिए नमूना भेजा गया था।

किस प्रखंड में कितने लोग संक्रमित व एक्टिव

प्रखंड      -      संक्रमित      -   एक्टिव    -      मौत

बहरागोड़ा -      370         -     01       -     02

चाकुलिया  -      460        -      06       -     02

धालभूमगढ़  -     361        -     12        -     04

डुमरिया      -     330        -   03       -      00

घाटशिला    -      627       -     09      -      04

जुगसलाई (शहरी क्षेत्र) 13901     -     185     -     352

मुसाबनी      -      771      -     01      -     00

पटमदा        -      422      -    03      -    00

पोटका        -       406      -   06      -    00

किस उम्र में कितने लोगों की हुई मौत

उम्र             -      महिला      -       पुरुष

14 से नीचे    -        00        -         00

15 से 29     -         00        -         05

30 से 44     -         05        -         24

45 से 59     -         62        -         24

60 से उपर   -         62        -         192

- पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना से अबतक मौत : 374

- पुरुषों की अधिक मौत की संख्या : 245

- महिला की कुल मौत की संख्या : 129

- उम्र 60 से उपर सबसे अधिक मौत : 192

- उम्र 14 से नीचे एक भी मौत नहीं : 00

- 478968 लोगों का अबतक लिया गया नमूना।

- 469949 लोगों की हुई जांच।

- 17664 लोग संक्रमित।

- 452285 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव।

किस मशीन से कितने लोगों की हुई जांच

- आरटी-पीसीआर : 158784

- ट्रूनेट : 42349

- रैपिड एंटीजन : 266644


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.