नीमडीह में कुम्हार समाज की बैठक
नीमडीह प्रखंड के आदरडीह सामुदायिक भवन में प्रजापति कुम्हार समाज की बैठक हुई। इसमे
By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Jun 2017 01:35 AM (IST)Updated: Wed, 07 Jun 2017 01:35 AM (IST)
नीमडीह : नीमडीह प्रखंड के आदरडीह सामुदायिक भवन में प्रजापति कुम्हार समाज की बैठक हुई। इसमें दुमदुमी निवासी गणेश कुम्हार ने प्रजापति समाज संघ के अध्यक्ष से अपनी बेटी के मामले का निराकरण करने के लिए गुहार लगाया। गणेश कुम्हार ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी विश्वनाथ कुम्हार के पुत्र गोपाल कुम्हार के किया था। उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों से वे लोग बेटी को परेशान करते थे। बैठक में दोनों परिवार वालों को बुलाकर चल रहे विवाद को खत्म कराया गया। दोनों पक्षों की बात सुन कर दोनों लड़का लड़की एक साथ रहने को तैयार हुए। इस अवसर पर जिला पार्षद अनिता पारित, सुधीर कुम्हार, पूर्ण कुम्हार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें