Move to Jagran APP

बाढ़ की आशंका : जमशेदपुर अक्षेस ने 116 व मानगो नगर निगम ने 20 भवन किए चिह्नित Jamshedpur News

ओडिशा के ब्यांगबिल डैम तथा चांडिल डैम के दो फाटक खोल दिए गए हैं। यदि बारिश हो जाती है तो शहर के निचले इलाके की बस्तियों में बाढ़ का पानी तबाही मचा सकता है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 08:03 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 08:03 PM (IST)
बाढ़ की आशंका : जमशेदपुर अक्षेस ने 116 व मानगो नगर निगम ने 20 भवन किए चिह्नित Jamshedpur News
बाढ़ की आशंका : जमशेदपुर अक्षेस ने 116 व मानगो नगर निगम ने 20 भवन किए चिह्नित Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। ओडिशा के ब्यांगबिल डैम तथा चांडिल डैम के दो फाटक खोले जाने कारण शहर में बाढ़ आने की संभावना जताई गई है। यदि बारिश हो जाती है तो शहर के निचले इलाके की बस्तियों में बाढ़ का पानी तबाही मचा सकता है।

loksabha election banner

इस समस्या से निपटने के लिए उपायुक्त के निर्देश के बाद शहर के तीनों नगर निकाय ने पूरी तैयारी कर ली है। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में 116 सामुदायिक भवन हैं। सभी की जांच पड़ताल कर व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। यदि बाढ़ आती है तो प्रभावित लोगों को सामुदायिक भवनों में ठहराया जाएगा। 

पदाधिकारियों की कर दी गई नियुक्ति

कदमा क्षेत्र - सिटी मैनेजर अंबुज कुमार 

भुइयांडीह क्षेत्र - सिटी मैनेजर रवि भारती

सोनारी क्षेत्र - सिटी मैनेजर संदीप कुमार

बारीडीह क्षेत्र - सिटी मैनेजर सोनल ङ्क्षसह 

इसके अलावा सिटी मैनेजर को सहयोग करने के लिए चार सेनेटरी इंस्पेक्टर व सभी सुपरवाइजर को लगाया गया है। 

मानगो में 20 सामुदायिक भवन चिन्हित 

बाढ़ के मद्देनजर मानगो नगर निगम क्षेत्र स्थित 20 सरकारी भवनों को चिह्नित किया गया है। सभी भवनों का जांच मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी रङ्क्षवद्र गागराई, सीओ कामिनी कौशल लकड़ा ने किया। रवींद्र गागराई ने बताया कि सरकारी भवनों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया है। कुछ कमियां थी, जिसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। 

मानगो में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र 

मानगो नगर निगम क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी में बाढ़ आने के बाद चाणक्यपुरी, दाईगुट्टू धोबीलाइन, कुंवरबस्ती, वारिस कॉलोनी, टी खान मैदान, नित्यानंद कॉलोनी, देशबंधु लाइन, कालिका नगर, हयातनगर, चंद्रप्रभानगर, डिमना रेसिडेंसी, कृष्णानगर, शांतिनगर, लक्ष्मणनगर, वास्तु विहार, बैकुंठनगर, गौड़ बस्ती, रामनगर, श्यामनगर, खडिय़ाबस्ती, मून सिटी का निचला इलाका क्षेत्र है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.