सालडीह में फांसी लगाकर अधेड़ की आत्महत्या
राजमिस्त्री 55 वर्षीय अर्जुन प्रमाणिक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना म
आदित्यपुर : राजमिस्त्री 55 वर्षीय अर्जुन प्रमाणिक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है।
सालडीह बस्ती स्थित अपने घर में मंगलवार की रात अर्जुन प्रमाणिक सोने चला गया। परिजन सुबह देर तक दरवाजा बंद पाए तो आवाज दिए।। इसके बाद भी कोई आवाज नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। जब घर अंदर लोग घुसे तो अर्जुन प्रमाणिक तौलिया के सहारे फंदे से लटके हुए था। इसकी सूचना फौरन आदित्यपुर थाने को दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद अर्जुन की पत्नी व बच्चें सदमें में हैं। मृतक के परिजनों की माने तो उनको कोई तकलीफ नहीं थी। परिवार में किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था। अर्जुन के परिवार में तीन बेटी व एक बेटा है।