Jamshedpur News: धान क्रय केंद्रों में किसानों के धान की हो रही कटौती, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने उठाई आवाज
paddy cuts in purchasing centers. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने उपायुक्त सूरज कुमार से आग्रह किया है कि विभिन्न धान क्रय केंद्रों में किसानों के धान पर हो रही कटौती को रोकने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं।
जमशेदपुर, जासं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने उपायुक्त सूरज कुमार से आग्रह किया है कि विभिन्न धान क्रय केंद्रों में किसानों के धान पर हो रही कटौती को रोकने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं।
डा. गोस्वामी ने कहा कि कई धान क्रय केंद्रों में खराब धान के नाम पर लैम्पस के कर्मचारियों द्वारा छह से सात किलोग्राम प्रति क्विंटल तक किसानों के धान की कटौती की जा रही है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2050 रुपये प्रति क्विंटल है। धान की कटौती किए जाने पर किसानों को हजारों रुपये तक का नुकसान हो रहा है, जबकि सरकारी आदेश में धान कटौती करने का प्रावधान ही नहीं है। डा. गोस्वामी ने उपायुक्त से जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में किसानों के पंजीयन का कार्य त्वरित गति से करने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया है, ताकि पंजीयन से वंचित किसान अपने धान की बिक्री धान क्रय केंद्रों में कर सकें।
न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ किसानों को मिलना जरूरी
डा. गोस्वामी ने कहा कि इस क्षेत्र में धान के फसल पर ही किसानों को निर्भर रहना पड़ता है। सरकार द्वारा दिए जाने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ किसानों को मिलना चाहिए। डा. गोस्वामी ने किसानों से दलाल व बिचौलियों के चक्कर में नहीं पड़ने की अपील की तथा धान क्रय केंद्रों में धान की कटौती होने पर स्थानीय प्रशासन से शिकायत करने की सलाह दी। ज्ञात हो कि पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया व बहरागोड़ा समेत लगभग सभी प्रखंड में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोले गए हैं।