घर से कुछ दूरी पर खेल रही बच्ची से दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ शनिवार को नाबालिग
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ शनिवार को नाबालिग ने दुष्कर्म किया। घटना दोपहर तीन बजे की है। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता व उसके परिजनों के साथ पूछताछ की। पीडि़ता को चिकित्सीय जांच के लिए एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया।
पुलिस ने 15 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह मैट्रिक का छात्र है। आरोपित और पीड़िता का घर कुछ ही दूरी है। बच्चे के कारण मामला आया सामने घर से कुछ दूरी पर स्थित एकचारदीवारी के भीतर बच्ची खेल रही थी। कोने में कटहल और बेल के पेड़ हैं। बच्ची के पास नाबालिग पहुंचा और बहला-फुसलाकर उसे कोने में ले गया। मुंह दबाकर वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सबकुछ एक सात वर्षीय बच्चे देख लिया। उसने एक किरायेदार से इसकी जानकारी दी। किरायेदार ने नाबालिग और बच्ची को देखा। इस बीच नाबालिग वहां से निकलकर अपने घर चला गया। बच्ची डरी-सहमी थी। बच्ची की मां को किरायेदार ने मामले की जानकारी दी।
भय से बच्ची कुछ नहीं बता रही थी
भय से बच्ची अपनी मां को कुछ बता नहीं रही थी। मां ने उसे दो डंडा मारा। इसके बाद रोते हुए बच्ची ने आपबीती को बयां किया। बच्ची की मां ने नाबालिग की घर पर जाकर परिजनों को जानकारी दी। बेटे को फटकार के बजाय उसके परिजन बच्ची की मां से उलझने लगे। मारपीट की। गाली-गलौज करने लगे। इस बीच नाबालिग अपने घर से निकल पड़ोसी के घर में जाकर छुप गया। थाना तक मामला पहुंचने के बाद सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपित को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।