Move to Jagran APP

किशोरी से दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की 11 वर्षीय किशोरी के साथ पहले उसके

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 11:13 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 11:13 PM (IST)
किशोरी से दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार
किशोरी से दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :

loksabha election banner

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की 11 वर्षीय किशोरी के साथ पहले उसके परिचित और बाद में उसके दो सहयोगियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना शनिवार की है। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। मामला थाने तक पहुंचा।

पीड़िता से पूछताछ में मिली जानकारी पर पुलिस ने बिरसानगर जोन संख्या 6-बी निवासी राहुल कुमार शुक्ला, बिरसानगर जोन संख्या 8-बी के पिक्की सिंह और अजय को गिरफ्तार कर लिया। सबकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। हालांकि युवकों ने दुष्कर्म से इन्कार किया है। पुलिस की माने तो युवक नशा करते हैं।

किशोरी ने सिदगोड़ा थाना के इंस्पेक्टर को बताया कि वह सहेली के साथ शनिवार शाम साढ़े छह बजे न्यू बारीडीह स्थित पार्क की ओर घूमने गई थी। राहुल शुक्ला उसका परिचित है। वह उसे पार्क से खींचकर बिरसानगर जोन संख्या तीन की ओर ले गया। पहले वह एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ। बाद में एक टूटे घर में उसे ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद चला गया। वह मुख्य सड़क की ओर किसी तरह आई। वहां परिचित पिक्की सिंह और अजय बाइक से मिले। उसने दोनों से घर पहुंचा देने का आग्रह किया।

घर से कुछ ही दूरी पर दोनों ने किया दुष्कर्म

घर पहुंचाने के बजाय दोनों ने उसके साथ घर से कुछ ही दूरी पर मैदान में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग निकले। रात में वह घर पहुंची। परिजनों को जानकारी दी। घर के पास भीड़ लगी गई। पेट्रोलिंग पार्टी भीड़ देख पहुंची तब उसने आपबीती की जानकारी पुलिस को दी। राहुल शुक्ला को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके दोनों दोस्त भी पकड़ लिए गए। पुलिस को राहुल शुक्ला ने बताया कि किशोरी उसकी परिचित है।

-------------

किशोरी के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

-अरविंद कुमार, सिदगोड़ा थाना प्रभारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.