Move to Jagran APP

Jamshedpur News : जानिए यूथ इंटक के झारखंड प्रदेश कमेटी में जमशेदपुर से कौन-कौन हुए शामिल

झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का एक बार फिर शुक्रवार को विस्तार किया गया। नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे ने संगठन की मजबूती प्रदान करने के क्रम में जिलावार दौरा करने व संगठन में नए युवाओं को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 02:46 PM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 02:46 PM (IST)
Jamshedpur News :  जानिए यूथ इंटक के झारखंड प्रदेश कमेटी में जमशेदपुर से कौन-कौन हुए शामिल
जमशेदपुर में यूथ इंटक का किया गया विस्तार

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का एक बार फिर शुक्रवार को विस्तार किया गया। नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे ने संगठन की मजबूती प्रदान करने के क्रम में जिलावार दौरा करने व संगठन में नए युवाओं को जोड़ने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के अध्यक्ष कुमार रवि चौबे ने जमशेदपुर निवासी त्रिनाथ मुखी को यूथ इंटक का प्रदेश सचिव, धर्मेंद्र तिवारी को प्रदेश संगठन सचिव व अमित दोसाज को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है और आशा प्रकट की है कि उक्त नेताओं के द्वारा संगठन की मजबूती हेतु काम किए जाएंगे l

loksabha election banner

 इस आशय का नियुक्ति पत्र इन तीनों नवनियुक्त नेताओं को झारखंड इंटक के कोषाध्यक्ष व यूथ इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री संजीव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय पर सौंपा। शुभकामनाएं देते हुए संजीव श्रीवास्तव ने यह आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में इनके द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के हितार्थ संघर्ष और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही इन नेताओं के नेतृत्व में झारखंड में इंटक को और मजबूत करने का काम करेंगे l संजीव श्रीवास्तव ने जिलावार दौरा का संगठन हित में काम करने को कहा है। जिले से पंचायत तक एक अभियान चलाकर युवाओं को जोड़ने की सलाह दी है।  इस मौके पर अमृत झा धर्मेंद्र तिवारी श्रीनाथ मुखी अमित दोसाज अखिलेश मुखी धीरज शर्मा अभिषेक सिंह विजय पाठक उत्तम  मुखी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.