ओमिक्रोन से बचना है तो घर पर करें 20 मिनट यह एक्सरसाइज, दूसरी बीमारियां भी रहेंगी दूर
जानिए खास एक्सरसाइज के बारे में जिसे नियमित तौर पर 20 मिनट घर पर ही किया जाए तो इम्युनिटी बढ़ती है। जब हमारी इम्युनिटी मजबूत होगी तब कोरोना हो या अन्य बीमारी हमसे दूर हो जाएगी। इस तरह एक्सरसाइज करने से हम ओमिक्रोन से खुद को बचा सकते हैं।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : यदि कोरोना के वैरिएंट से बचना है तो अपना इम्युनिटी को बढ़ाएं। इम्युनिटी केवल खान- पान से ही नहीं बल्कि एक्सरसाइज से भी बढ़ाया जा सकता है। एक्सपर्ट रूमा शर्मा कहती हैं कि कुछ एक्सरसाइज ऐसा है, जिसे नियमित तौर पर 20 मिनट घर पर ही किया जाए तो इम्युनिटी बढ़ती है। जब हमारी इम्युनिटी मजबूत होगी तब कोरोना हो या अन्य बीमारी हमसे दूर हो जाएगी। इस तरह एक्सरसाइज करने से हम ओमिक्रोन से खुद को बचा सकते हैं।
एक्सरसाइज करने से पहले जानें
एक्सरसाइज को सुबह या शाम को कर सकते हैं। एक्सरसाइज यदि पहली बार कर रहे हैं तो दो-दो मिनट कर सकते हैं। धीरे-धीरे अभ्यस्त हो जाने के बाद चार मिनट तक कर सकते हैं। अगर किसी प्रकार की कोई शारीरिक परेशानी, कहीं चोट लगी हो तो पहले किसी एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।
रस्सी कूद
नारस्सी कूद सबसे आसान एक्सरसाइज है। जिसे घर की छत या खाली हॉल में आसानी से किया जा सकता है। इसे करने से काफी कैलोरी बर्न होती है। जिससे वजन को कम करने में भी मदद मिलती है। रिसर्च के अनुसार 15-20 मिनट रस्सी कूद से 250-300 कैलोरी जलती है। इस एक्सरसाइज को करते समय ध्यान रखें कि मुंह से सांस न लें और शरीर को सीधा रखें।
सीढी चढ़ना-उतरना
सीढी चढ़ना भी काफी अच्छी होम एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज से कैलोरी तो बर्न होती ही है, साथ में पैरों की मांसपेशियां भी मजबूत होती है। इसे करने के लिए घर की सीढ़ियां जिनमें चिकनाई न हो उन्हें चुन सकते हैं। ग्रिप वाले जूते पहनकर जल्दी से उन सीढ़ियों को चढ़े और उतरें। जल्दी-जल्दी चढने उतरने से हार्ट रेट बढ़ेगी और अधिक कैलोरी बर्न होगी। यदि अधिक थकान महसूस हो तो धीरे-धीरे इस एक्सरसाइज को करें।
पुश अप
यह काफी बेसिक एक्सरसाइज है और बड़े से बड़ा बाडी बिल्डर भी इस एक्सरसाइज को करता है। यह बाडी वेट एक्सरसाइज है जिसे पुरूष और महिला कोई भी कर सकता है। इसे करने से सीना, कंधा, हाथ, पेट आदि पर खिंचाव आता है। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की ताकत बढ़ती है। इससे भी कैलोरी बर्न होती है।
बर्पी एक्सरसाइज
बर्पी काफी अच्छी बाडी वेट एक्सरसाइज है, जिसे शरीर के वजन से ही करना होता है। बर्पी करने से कैलोरी बर्न होती है। इसे करने से स्ट्रेंथ और स्टेमिना बढ़ता है। इस एक्सरसाइज को करते समय मुंह से सांस न लें, नहीं तो अधिक थकान होगी।
पुल अप एक्सरसाइज
यह एक्सरसाइज भी बाडी वेट एक्सरसाइज है। अन्य एक्सरसाइज की अपेक्षा यह कठिन हो सकती है क्योंकि इसमें अपने शरीर का वजन हाथों से खींचना होता है। इस एक्सरसाइज को घर की उंची रेलिंग, कमरे, हाल या छत पर गेट के उपर निकले हुए हिस्से को पकड़ कर किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को करते समय यह बात को ध्यान में रखें कि अगर आप पूर उपर नहीं जा पा रहे हैं, तो पहले आधे उपर जाएं और उसके बाद धीरे-धीरे शरीर को पूरा उपर ले जाने की कोशिश करें। इस एक्सरसाइज को करते समय पेट टाइट और हाथ कंधे से बाहर की ओर रहे।