Jamshedpur Lockdown: मास्क नहीं पहनकर घूमने वालों की इस तरह ली खबर, कोरोना जांच के बाद मिली घर जाने की इजाजत
लोग हैं कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। वह भी तब जब कोरोना के मामले को देखते हुए अनलाॅक - एक में जमशेदपुर को रियायत से वंचित रहना पडा है। लोगों को सबक सिखाने के लिए प्रशासन भी अपने स्तर से हर कोशिश कर रहा है।
जमशेदपुर, जासं। लाख सख्ती के बाद भी लोग हैं कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। वह भी तब जब कोरोना के मामले को देखते हुए अनलाॅक - एक में जमशेदपुर को रियायत से वंचित रहना पडा है। लोगों को सबक सिखाने के लिए प्रशासन भी अपने स्तर से हर कोशिश कर रहा है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के दौरान लोग शारीरिक दूरी का पालन कर रहे या नहीं, मास्क लगा रहे या नहीं, इसे देखने के लिए बुधवार को मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने मानगो क्षेत्र में चल रहे जांच शिविर एवं चौक- चौराहों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय को कुछ लोग बिना मास्क पहने नजर आ गए। इस पर बिना मास्क वाले लोगों को फटकार लगाते हुए कोरोना जांच कराइ गइ। दीपक सहाय ने बताया कि जांच के दौरान जो भी लोग बिना मास्क पहने थे, उन सभी लोगों की कोरोना जांच कराइ गइ। जांच अभियान में कई लोगों को मास्क नहीं पहनने पर नाराजगी व्यक्त की गई। लोगों को बताया गया कि दिन- प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बावजूद लोगों में जागरूकता की कमी देखी जा रही है। इस दौरान देखा गया कि जांच अभियान में कई लोगों ने स्वयं आकर अपनी जांच करवायी।
नहीं मिला जांच में कोइ कोरोना पाॅजिटिव
उन्होंने बताया कि मानगो थाना के पास 225 लोगों की कोरोना जांच कराइ गइ जबकि उलीडीह थाना के पास 137 लोगों की जांच की गइ। मानगो व उलीडीह थाना के पास कुल 362 लोगों की कोरोना जांच कराइ गइ, लेकिन एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाए गए। इस अवसर पर दीपक सहाय ने लोगों से कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निजात पाने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि पहले से ज्यादा अब सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि भीड़-भाड़ में जाने पर हमेशा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क जरूर पहने। उन्होंने कहा कि जांच के दाैरान यदि दुबारा बिना मास्क के पाए गए तो जुर्माना के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी के साथ नगर प्रबंधक राहुल कुमार, सहायक अभियंता संतोष कुमार, प्रतिनियुक्त शिक्षक आदि उपस्थित थे।