Move to Jagran APP

चुनाव की तैयारी में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता: अर्जुन मुंडा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं से 2019 में होनेवाले चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 05:29 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 05:29 PM (IST)
चुनाव की तैयारी में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता: अर्जुन मुंडा
चुनाव की तैयारी में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता: अर्जुन मुंडा

संवाद सहयोगी, घाटशिला : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दावा किया कि 2019 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को अभी से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा। मुंडा शुक्रवार को घाटशिला में होटल अरायणा के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने होटल के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार को हमेशा अच्छा काम करना चाहिए जिससे जनता का विश्वास बढ़े। झारखंड में स्कूलों के विलय के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों का विलय हुआ, उन्हें यह कहकर बंद किया गया कि वहां बच्चे बहुत कम आते थे। सरकार को यह जानना चाहिए था कि आखिर स्कूलों में बच्चे क्यों नहीं जा रहे हैं। स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करने के लिए और क्या बेहतर क्या किए जा सकते हैं। पहले शिक्षण व्यवस्था को ठीक करना चाहिए था उसके बाद ऐसा स्टेप लेना चाहिए था। भाजपा के गठबंधन दल में शामिल आजसू के बगावती तेवर पर अर्जुन मुंडा ने कहा की अपनी बातों को बातचीत के माध्यम से व्यवस्था के अंदर रखनी चाहिए। उन्होंने होटल उद्घाटन के अवसर पर कहा कि घाटशिला के लोग इस होटल में लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाएं। होटल खुलने से शहर की सुदंरता बढ़ेगी और किसी ना किसी रूप में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। उद्घाटन समारोह में घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू, अर्जुन मुंडा की पत्‍‌नी मीरा मुंडा, संचालक जूही मानकी, सुहाषिनी मानकी, अर¨वद धल, वासुदेव मानकी, कान्हाई लाल मानकी, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव, राजकुमार पांडेय, बबलू प्रसाद, कमल किशोर प्रसाद, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करण ¨सह,भाजयुमो जिला महामंत्री संजय तिवारी, विजय पांडेय समेत कई लोग उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.