Move to Jagran APP

अब टाटा कमिंस में शुरू होगी कर्मीपुत्रों की बहाली Jamshedpur News

ग्रेड रिवीजन में बनी सहमति समझौते की समय-सीमा तीन साल 18 दिन ही होगा ब्लॉक-क्लोजर 4.50 लाख मिलेगा शिक्षा ऋण।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 11:09 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 11:09 PM (IST)
अब टाटा कमिंस में शुरू होगी कर्मीपुत्रों की बहाली Jamshedpur News
अब टाटा कमिंस में शुरू होगी कर्मीपुत्रों की बहाली Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। टाटा कमिंस के जमशेदपुर संयंत्र में कर्मचारीपुत्रों की सीधी बहाली शुरू होगी। साथ ही कर्मचारियों को 4.50 लाख की शिक्षा ऋण भी मुहैया की जायेगी। इस पर बीते शुक्रवार को प्रबंधन- यूनियन के बीच हुए ग्रेड समझौते में सहमति बन गई है।

loksabha election banner

टाटा मोटर्स के कर्मीपुत्रों की तरह यूनियन निबंधन व फिर नियोजन की मांग कर रही थी। लेकिन यहां अब कंपनी की स्थिति सुधरने के साथ ही जरुरत व योग्यता के मुताबिक कर्मीपुत्रों की बहाली शुरू होगी। एसोसिएट ग्रेड में जब भी जरुरत होगी यहां के कर्मचारीपुत्रों को ही रखा जायेगा। समझौते में मित्र सहयोग योजना की राशि में 50 हजार का इजाफा करते हुए उसे 4 लाख किया गया है।

वहीं कंपनी में एक साल में पूर्व की तरह कुल 18 दिन का ही ब्लॉक क्लोजर किया जायेगा। तीन साल के लिए होने वाला यह ग्रेड एक अप्रैल 2019 से लंबित है। इस प्रकार एक साल का एरियर करीब डेढ़ लाख रुपए मिलेगा। वहीं कर्मचारियों को तीन साल में कुल 17 हजार मिलना है। पहले साल (85 फीसद) 14,450, दूसरे व तीसरे साल क्रमश: (7.5-7.5) फीसद के हिसाब से 1275 व 1275 रुपए का लाभ कर्मचारियों को मिलेगा।

ग्रेड में बढ़ी हुई राशि 

बेसिक- 6700

इंक्रीमेंट रेट-160

हाउस रेंट-250

यूनिफार्म मेंटे-500, दूसरे साल भी 500

सप्लीमेंट्री एलाउवेंस- 2311, दूसरे वर्ष 330, तीसरे साल 1275

एलटीए- 200

ट्रांसपोर्ट- 275 व दूसरे साल 445

पीएफ 12 फीसद- 823

ग्रेच्यूटी 4.81 फीसद-330

वीपीएफ दो फीसद- 137

वैश्विक मंदी की दौर में बेहतर ग्रेड कराया गया। इसमें कर्मचारियों की धैर्य व प्रबंधन की भूमिका सराहनीय रही। किसी कंपनी के विकास में प्रबंधन-यूनियन का रोल अहम होता है। दोनों को मिलकर आगे भी उद्योग व कर्मचारी हित में बेहतर काम करना है।- राजेंद्र प्रसाद सिंह अध्यक्ष, टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन।

आज की आर्थिक मंदी के समय में तीन साल का ग्रेड कराने का श्रेय यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को जाता है। उनके नेतृत्व में कर्मचारियों को 17 हजार दिलाया गया। कर्मचारियों का भरपूर सहयोग व प्रबंधन की पहल से ऐसा संभव हो पाया है। - एहसान अहमद सिराजी, सदस्य यूनियन स्टीयङ्क्षरग कमेटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.