Move to Jagran APP

टाटा समूह का हिस्सा बनकर खुश है उषा मार्टिन के कर्मचारी

अगले वित्तीय वर्ष के पहले सभी अधिकारियों को अपनी उपयोगिता और प्रदर्शन की कसौटी पर खरा उतरना होगा। इसके बाद ही उनका प्रमोशन या दूसरी कंपनियों में तबादले पर निर्णय लिया जाएगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 02:09 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 02:09 PM (IST)
टाटा समूह का हिस्सा बनकर खुश है उषा मार्टिन के कर्मचारी
टाटा समूह का हिस्सा बनकर खुश है उषा मार्टिन के कर्मचारी

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड का पहला दिन उषा मार्टिन में रहा। पहले दिन कंपनी के पुराने अधिकारियों और कर्मचारियों का टाटा स्पंज के अधिकारियों से परिचय हुआ। वहीं, उषा मार्टिन के अधिकारी व कर्मचारी टाटा समूह का हिस्सा बनकर खुश है। साथ ही वे अब अपने भविष्य को लेकर सुनिश्चित हैं कि अब उनके बच्चों का भविष्य भी उज्जवल होगा। 

loksabha election banner

टाटा स्पंज के अधिकारियों की माने तो 45 वर्ष पुरानी उषा मार्टिन में भी पिछले दो-तीन पीढ़ी से कई कर्मचारियों का परिवार लगे हुए है। लेकिन टाटा समूह के आने से सभी कर्मचारी खुश है। कंपनी में पहले दिन पुराने कर्मचारियों ने टाटा स्पंज के अधिकारियों का स्वागत हुआ। वहीं, नए अधिकारी उषा मार्टिन की पुरानी परंपरा को समझने का प्रयास कर रहे हैं। 

अधिकारियों को मिली एक वर्ष की मोहलत

उषा मार्टिन प्रबंधन ने पूर्व में अपने अधिकारियों को अवसर दिया था कि अगर वे चाहे तो उनकी दूसरी इकाई में तबादले के लिए आवेदन दे सकते हैं। कुछ अधिकारी गए लेकिन जो बच गए वे अब टाटा स्पंज का हिस्सा है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो टाटा स्पंज प्रबंधन ने उषा मार्टिन के सभी अधिकारियों को एक वर्ष की मोहलत दी है। अगले वित्तीय वर्ष के पहले सभी अधिकारियों को अपनी उपयोगिता और प्रदर्शन की कसौटी पर खरा उतरना होगा। इसके बाद ही उनका प्रमोशन या दूसरी कंपनियों में तबादले पर निर्णय लिया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.