Move to Jagran APP

रबी फसलों में दाल व तिलहन की खेती पर जोर Jamshedpur News

सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार लाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। यही कारण है कि इस वर्ष 2020-21 में रबी के प्रमुख फसलों में गेहूं के बाद दलहन व तेलहन की खेती करने पर ज्यादा जोर दे रही है। जिला कृषि पदाधिकारी....

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 01:46 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 01:46 PM (IST)
रबी फसलों में दाल व तिलहन की खेती पर जोर Jamshedpur News
रबी फसलों में दाल व तिलहन की खेती पर जोर। जागरण

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। यही कारण है कि इस वर्ष 2020-21 में रबी के प्रमुख फसलों में गेहूं के बाद दलहन व तिलहन की खेती करने पर ज्यादा जोर दे रही है। जिला कृषि पदाधिकारी मिथलेश कालिंदी के अनुसार इस वर्ष 38091 हेक्टेयर जमीन पर रबी के फसल लगाए जा रहे हैं। जिसमें सरकार द्वारा किसानों को कई प्रकार का सहायता उपलब्ध करा रही है। इससे निश्चित ही किसानों की आर्थिक सुधार होगा।

loksabha election banner

जिले में लगाए जाने वाले रबी फसल

- गेहूं - 6500 हेक्टेयर

- मक्का - 1500 हेक्टेयर

- चना - 7000 हेक्टेयर

- मसूर - 3000 हेक्टेयर

- मटर - 3500 हेक्टेयर

- अन्य - 750 हेक्टेयर

तिलहन फसल

- राई, सरसो, तोरी - 13551 हेक्टेयर

- तीसी - 2000 हेक्टेयर

- सूर्यमुखी - 40 हेक्टेयर

- कुसुम - 250 हेक्टेयर

बहरागोड़ा-गुड़ाबांधा के किसान अधिक कर रहे दलहन की खेती

जिला कृषि पदाधिकारी मिथलेश कालिंदी कहते हैं कि दलहन की खेती वैसे ताे जिले के सभी 11 प्रखंडों में किया जा रहा है। इसके बावजूद बहरागोड़ा, गुड़ाबांधा, घाटशिला, धालभूमगढ़, पोटका प्रखंडों में सर्वाधिक किया जा रहा है। मिथलेश कालिंदी कहते हैं कि दलहन की खेती से किसानों की आर्थिक स्थिति तो सुदृढ होगा ही साथ ही नकदी कमाई भी होगी।

प्रखंडों में लगाए जाने वाले दलहन की खेती हेक्टेयर में

बहरागोड़ा- 1680 हेक्टेयर

घाटशिला - 1390 हेक्टेयर

धालभूमगढ़ - 1370 हेक्टेयर

गुड़ाबांधा - 1320 हेक्टेयर

पोटका - 1290 हेक्टेयर

चाकुलिया - 1280 हेक्टेयर

पटमदा - 1250 हेक्टेयर

मुसाबनी - 1220 हेक्टेयर

डुमरिया - 1200 हेक्टेयर

बोड़ाम - 1130 हेक्टेयर

जमशेदपुर - 1120 हेक्टेयर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.