Move to Jagran APP

बांधडीह गांव में हाथी ने वृद्ध को कुचला

संवाद सहयोगी, घाटशिला : घाटशिला वन क्षेत्र के बांधडीह गांव में हाथी ने एक वृद्ध को कुचल कर मार डाला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jun 2018 09:50 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jun 2018 09:50 PM (IST)
बांधडीह गांव में हाथी ने वृद्ध को कुचला
बांधडीह गांव में हाथी ने वृद्ध को कुचला

संवाद सहयोगी, घाटशिला : घाटशिला वन क्षेत्र के बांधडीह गांव में हाथी ने एक वृद्ध को कुचल कर मार डाला। घटना शुक्रवार सुबह सात बजे की है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय श्यामल चंद्र पाल के रूप में हुई है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात से ही हाथियों का झुंड गांव में डेरा डाले हुए था। सुबह में श्यामल चंद्र पाल हाथी के झुंड देखने गया था। मृतक की पत्नी मनोदरी पाल ने पति श्यामल चंद्र को वहां जाने से कई बार मना किया, लेकिन वे घरवालों की बातों को अनसुना कर हाथी देखने बांधडीह पहुंच गए। वहां हाथी को खदेड़ने व देखने के चक्कर में वह हाथियों के झुंड के करीब पहुंच गया। इसपर एक हाथी ने इस पर हमला कर दिया। हाथी ने वृद्ध श्यामल चंद्र को पटक कर पैर से कुचल दिया। इससे वृद्ध की मौत घटनास्थल पर हो हो गई। घटना के तुरंत बाद जिला परिषद सदस्य देव्यानी मुर्मू, प्रमुख हीरामुणी मुर्मू घटना स्थल के पास पहुंची। पार्षद व प्रमुख ने घटना की जानकारी ली। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में आस-पास व दूर दराज के ग्रामीण जुट गए। हाथियों को गांव से भगाने के लिए घंटों ग्रामीण मशक्कत करते रहे। इसके बाद वन विभाग के वनरक्षी रसोई पडैया, रामजीत मुर्मू, कृष्ण पद महतो के साथ हाथीरोधक दस्ता पहुंचा। हाथी रोधक दस्ता ने पटाखा व सायरन के सहारे हाथियों को भगाने का प्रयास किया। घंटों मशक्कत के बाद सुबह साढ़े दस बजे हाथियों को जंगल की ओर भगाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

हाथी हमले में मारे गए श्यामल चंद्र पाल के परिवार में पत्नी मनोंदरी पाल, छोटा भाई शिशिर पाल व दो पुत्रियां है। मृतक की सुनने की क्षमता कम थी। इस कारण वह हाथियों की आवाज को सुन नहीं सका। इस कारण यह घटना घटी। जिला पार्षद, प्रमुख, मुखिया माही हांसदा व पंसस सारथी टुडू ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। तत्काल वन विभाग की ओर से मृतक के पत्नी को 25 हजार रुपया दिया गया, बाकि शेष चार लाख रुपया वन विभाग के नियमानुसार देने की बात कही गई। झामुमो नेता जगदीश भकत व नेताओं ने पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

-----------

हाथी के हमले से दो घायल

संवाद सहयोगी, घाटशिला : थाना क्षेत्र के छोटाजमुना में हाथी के हमले से ऐदलबेड़ा गांव के रहने वाले 16 वर्षीय नारायण मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नारायण मुर्मू एदेलबेड़ा से छोटाजमुना गांव हाथी के झुंड देखने पहुंचा था। हाथी के हमले से वह घायल हो गया। उसके दाहिना पैर पूरी तरह टूट गया। वहीं उसके शरीर के कई अंग में भी चोट लगी है। घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां घायल का प्राथमिक उपचार कर एमजीएम भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही घाटशिला प्रखंड की प्रमुख हीरामुणी मुर्मू, पंसस मुचीराम भूमिज अस्पताल पहुंचे ओर घायलों का हालचाल जाना। प्रमुख ने तत्काल रेंजर सुशील प्रसाद वर्मा को जानकारी दी। प्रमुख ने रेंजर से बात कर घायल को हर संभव मदद करने की बात कहीं। रेंजर सुशील प्रसाद वर्मा ने अस्पताल पहुंच कर घायलों को देखा। रेंजर ने घायल के संग वन विभाग के अधिकारी को भेजा। इसके अलावा काड़ाडुबा गांव निवासी जगदीश दास हाथी भगाने के क्रम गिर जाने से घायल हो गया। जगदीश का इलाज स्थानीय स्तर पर ही किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.