Move to Jagran APP

जमशेदपुर और सरायकेला में फ‍िर से बढ़ेगी बिजली की दर, ये रहे प्रस्‍ताव Jamshedpur News

झारखंड के जमशेदपुर और सरायकेला में फ‍िर से बिजली की दर बढ़ेगी। टाटा स्टील व जुस्को ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को बिजली की दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 12:45 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 12:45 PM (IST)
जमशेदपुर और सरायकेला में फ‍िर से बढ़ेगी बिजली की दर, ये रहे प्रस्‍ताव Jamshedpur News
जमशेदपुर और सरायकेला में फ‍िर से बढ़ेगी बिजली की दर, ये रहे प्रस्‍ताव Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के सरायकेला व जमशेदपुर में जुस्को व टाटा स्टील द्वारा दी जाने वाली बिजली की दर में फिर से बढ़ोतरी होने वाली है। टाटा स्टील ने जमशेदपुर शहर के लिए झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को प्रति यूनिट न्यूनतम 20 पैसे और अधिकतम 45 पैसे जबकि फिक्सड चार्ज में न्यूनतम दो रुपये व अधिकतम 25 रुपये बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। वहीं, सरायकेला खरसावां के लिए जुस्को ने फिक्सड चार्ज में न्यूनतम पांच रुपये व अधिकतम 35 रुपये जबकि एनर्जी चार्ज में न्यूनतम 15 पैसे व अधिकतम 20 पैसे बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। 

loksabha election banner
जमशेदपुर शहर में टाटा स्टील को जबकि सरायकेला खरसावां जिले में बिजली वितरण का लाइसेंस जमशेदपुर यूटिलिटीज एंड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (जुस्को) को प्राप्त है। ऐसे में दोनो कंपनियों ने टाटा पावर से बिजली की प्रति यूनिट खरीद की दर में वृद्धि व इससे हो रहे घाटे का हवाला देते हुए वर्तमान ट्रैरिफ में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इस मामले में गुरुवार को सरायकेला-खरसावां जिले के लिए आदित्यपुर स्थित ऑटो कलस्टर में दोपहर ढ़ाई बजे जबकि जमशेदपुर के लिए शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे टयूब मेकर्स क्लब में आयोग द्वारा जन सुनवाई बुलाई गई है। दोनो कंपनियों के उपभोक्ता संबधित मामले में अपना पक्ष रख सकते हैं। वहीं, उपभोक्ता चाहे तो बढ़ती बिजली की दर पर अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। 
 टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर के लिए दिया गया प्रस्तावित प्लान 
श्रेणी                       वर्तमान टैरिफ                      प्रस्तावित टैरिफ
                        एनर्जी चार्ज-फिक्सड चार्ज         एनर्जी चार्ज-फिक्सड चार्ज
घरेलू (0-100) : 2.60 केडब्ल्यूएच-13 प्रतिमाह   2.80 केडब्ल्यूएच-15 रु. प्रतिमाह
घरेलू (100 यूनिट से ज्यादा) : 4.55 केडब्ल्यूएच-30 प्रतिमाह  4.85 केडब्ल्यूएच-35 रु. प्रतिमाह
घरेलू एचटी : 4.20 केडब्ल्यूएच-40 रु. प्रतिमाह         4.50 केडब्ल्यूएच-45 रु. प्रतिमाह
कॉमर्शियल : 6.25 केडब्ल्यूएच-100 रु. प्रतिामह         6.70 केडब्ल्यूएच-105 रु. प्रतिमाह
सिचाई एवं कृषि (आईएएस) : 6.25 केडब्ल्यूएच-20/एचपी प्रतिामह    6.70 केडब्ल्यूएच-25/एचपी प्रतिमाह
एलटी औद्योगिक (एलटीआईएस) : 5.00 केडब्ल्यूएच-100 केडब्ल्यूए/माह   5.35 केडब्ल्यूएच-110 केडब्ल्यूए/माह
एचटी औद्योगिक (एचटीआईएस) : 6.30 केडब्ल्यूएच- 320  केडब्ल्यूए/माह       6.75 केडब्ल्यूएच- 340  केडब्ल्यूए/माह
स्ट्रीट लाइट: 4.90 केडब्ल्यूएच-35 रु. प्रतिमाह    5.25 केडब्ल्यूएच-40 रु. प्रतिमाह
रेलवे/मिलिट्री सर्विसे/आरटीए/एमईएस : 6.00 केडब्ल्यूएच-350 केडब्ल्यूए/माह      6.40 केडब्ल्यूएच-375 केडब्ल्यूए/माह 
 सरायकेला-खरसावां के लिए वर्तमान व प्रस्तावित प्लान
                          वर्तमान टैरिफ                           प्रस्तावित टैरिफ 
श्रेणी                    फिक्सड चार्ज-एनर्जी चार्ज         फिक्सड चार्ज-एनर्जी चार्ज
                                    एलटी रुरल
0-100 यूनिट :     10 रु. -2.50 रु.            15 रु. - 2.50 रु.
100 यूनिट से अधिक : 10 रु. -2.50 रु.        15 रु. - 2.65 रु.
                                  एलटी अर्बन 
0-100 यूनिट : 65 रु.-3.00 रु.               75 रु. -3.00 रु.
100 यूनिट से अधिक : 65 रु. - 3.00 रु.     75 रु. - 3.20 रु.
                                   एचटी 
सीएस रुरल :   2.50 रु.                   2.50 रु.
सीएस अर्बन : 125 रु. - 3.75 रु.      125 रु. - 3.75 रु. 
एलटीआईएस डिमांड बेस्ड : 170 रु. - 4.05 रु.    170 रु. - 4.05 रु.
एलटीआईएस इंस्टॉलेशन बेस्ड : 195 रु. - 5.15 रु.   195 रु. - 5.15 रु.
एचटीआईएस : 195 रु. - 5.15 रु.           195 रु. - 5.15 रु. 
एचटीएसएस : 365 रु. - 3.75 रु.            370 रु. - 3.75 रु.
आईएएस :   20 रु. - 5.00 रु.               20 रु. - 5.00 रु.
स्ट्रीट लाइट :  50 रु. - 5.00 रु.              50 रु. - 5.00 रु. 
आरटीएस/एमईएस/डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसधारी:   160 रु. - 4.00 रु.      195 रु. - 4.00 रु.

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.