एकलव्य की जोड़ी नेशनल रैंकिंग टेनिस के अंतिम चार में
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर के एकलव्य सिंह और अभिवीर सिंह शेखावत (राजस्थान) की जोड़ी चंडीगढ़
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jun 2018 08:16 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jun 2018 08:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर के एकलव्य सिंह और अभिवीर सिंह शेखावत (राजस्थान) की जोड़ी चंडीगढ़ में चल रही सीएलटी-आइटा मेंस नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। एक लाख इनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता में एकलव्य और अभिवीर की जोड़ी ने बुधवार को खेले गए मैच में हरियाणा के ओमिंदर बैश्य और चंडीगढ़ के रंजीत सिंह की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 7-5, 7-5 से हरा दिया। घटों तक खेले गए मैच में दोनों जोड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इससे पहले एकलव्य सिंह को एकल मुकाबले के प्री क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें