Move to Jagran APP

'एक शाम झारखंड पुलिस के नाम' 28 को, बॉलीवुड कलाकार जमाएंगे रंग Jamshedpur News

सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया 28 सितंबर को जमशेदपुर के एक्सएलआरआइ ऑडिटोरियम में एक शाम झारखंड पुलिस के नाम सीजन तीन कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 01:11 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 01:11 PM (IST)
'एक शाम झारखंड पुलिस के नाम' 28 को, बॉलीवुड कलाकार जमाएंगे रंग Jamshedpur News
'एक शाम झारखंड पुलिस के नाम' 28 को, बॉलीवुड कलाकार जमाएंगे रंग Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया 28 सितंबर को जमशेदपुर के एक्सएलआरआइ ऑडिटोरियम में एक शाम झारखंड पुलिस के नाम सीजन तीन कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसमें झारखंड पुलिस के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अच्छे कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व जवान भी सम्मानित होंगे।

prime article banner

संस्‍था के चैयरमैन भरत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में बॉलीवुड के पार्श्‍व गायक देवाशीष गुप्त भी शिरकत करेंगे। साथ ही मुंबई से हास्य कलाकार सौरव चक्रवर्ती भी लोगों को गुदगुदाने आएंगे। संस्था नामचीन हस्तियों को जमशेदपुर बुलाती रही है। कुमार शानू, टेरेंस लुईस, बाली ब्रह्मभट्ट सरोज खान, राजू खान, पंकज उधास, विनोद राठौर,शब्बीर कुमार, मोहम्मद अजीज, अनवर हुसैन और याशिता यशपाल अपना कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.