Move to Jagran APP

सीआइडी डीएसपी अनिमेष गुप्ता समेत कोल्हान के आठ पुलिसकर्मियों को आज मिलेगा झारखंड पुलिस पदक Jamshedpur News

Jharkhand Police Medal. सीआइडी डीएसपी अनिमेष गुप्ता समेत कोल्हान के आठ पुलिसकर्मियों को आज झारखंड पुलिस पदक मिलेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 08:53 AM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 08:53 AM (IST)
सीआइडी डीएसपी अनिमेष गुप्ता समेत कोल्हान के आठ पुलिसकर्मियों को आज मिलेगा झारखंड पुलिस पदक Jamshedpur News
सीआइडी डीएसपी अनिमेष गुप्ता समेत कोल्हान के आठ पुलिसकर्मियों को आज मिलेगा झारखंड पुलिस पदक Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य के लिए कोल्हान के आठ पुलिस अधिकारियों को झारखंड पुलिस पदक मिलेगा। जमशेदपुर अपराध अनुसंधान विभाग के डीएसपी अनिमेष गुप्ता, सीसीआर डीएसपी अरविन्द कुमार, अवर निरीक्षक संजीव कुमार झा, टेक्निकल सेल के रविकांत कुमार मिश्र और विक्रांत शंकर झा को झारखड पुलिस सेवा पदक देने की घोषणा की गई है।

loksabha election banner

सभी को 14 नवम्बर को रांची में राज्य सथापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मेडल से सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि अनिमेष गुप्ता परसुडीह, कदमा और सोनारी थाना के प्रभारी रह चुके है। कई आपराधिक मामलों का उदभेदन उनकी ओर से किया गया था। जिसकी क्षेत्रीय लोगों ने भी काफी तारीफ की थी।

विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक

1 अरव‍िंद कुमार : डीएसपी मुख्यालय चाईबासा।

2 अनिमेष कुमार गुप्ता : डीएसपी सीआइडी, पूर्व इंस्पेक्टर जमशेदपुर।

वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक

1जमादार राम विलास महतो (चाईबासा) 2 सिपाही पंकज तिर्की (सरायकेला)

3 सिपाही राजू कुमार रजक (सरायकेला)।

सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक

1 दारोगा संजीव कुमार झा (जमशेदपुर)

2सिपाही रविकांत मिश्र (जमशेदपुर)

3सिपाही विक्रांत शंकर झा (जमशेदपुर)।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.