Amphan Cyclone : एम्फन का असर, बौछार के बीच तेज होती जा रही हवा की रफ्तार, देखें तस्वीरें Jamshedpur News
चक्रवाती तूफान का असर था कि जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में बुधवार को सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम होते-होते हवा की रफ़तार तेज होती चली गई।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर पूर्वी सिंहभूम सहित आसपास के इलाकों में दिखने लगा है। इन इलाकों में जहां लगातार बारिश हो रही है वहीं हवा की रफ्तार भी तेज होती जा रही है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
सुबह से ही शुरू हुई बूंदाबांदी
चक्रवाती तूफान का असर था कि जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में बुधवार को सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। पूरे दिन कभी तेज तो कभी मध्यम बौछार पड़ती रही। शाम होते ही बारिश के बीच हवा की रफ्तार बढऩे लगी। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।
अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं 8.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
इसके पूर्व मंगलवार को दिन में बादल छाने शुरू हो गए थे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम का मिजाज बदलने के बाद दिन का अधिकतम तापमान भी धड़ाम से गिरा।
समुद्री तूफान एम्फन को लेकर मौसम विभाग के साथ पूर्वी ङ्क्षसहभूम जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। तूफान का असर 21 मई तक रहेगा।
मौसम पूर्वानुमान में गुरुवार को भी लौहनगरी समेत कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र में बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान में 20 व 23 मई को हल्की बारिश होने और 21 मई को तेज बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
शहर और आसपास का मौसम आने वाले पांच दिनों तक बिगड़ा ही रहेगा।