श्रीराम ईपीसी के बिना भी चलेगी सुरदा माइंस
संवाद सूत्र, मुसाबनी : सोमवार को लोक सभा सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देशानुसार बीस सूत्री जिला
संवाद सूत्र, मुसाबनी : सोमवार को लोक सभा सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देशानुसार बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव, भाजपा नेता दशरथ ¨सह व यूनियन अध्यक्ष धनंजय मार्डी, उपाध्यक्ष सुभाष मुर्मू, कार्तिक बेलदार, पोरमा बानरा आदि ने सुरदा माइंस थ्री साफ्ट, फोर्थ साफ्ट व मुसाबनी प्लांट का दौरा किया। इस अवसर पर बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो ने पूरी तरह आश्वस्त किया है कि एक दिन के लिए भी सुरदा माइंस व प्लांट का संचालन बंद नहीं होगा। वर्तमान में माइंस व प्लांट का संचालन कर रही श्रीराम ईपीसी रहे या नहीं रहे। सुरदा माइंस के थ्री साफ्ट, फोर्थ साफ्ट व प्लांट का संचालन निर्बाध चलेगा। एक दिन के लिए भी बंद नहीं होगा। इसलिए मजदूर अपनी नौकरी के लिए ¨चता नहीं करें। उन्होंने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो लगातार क्षेत्र के बंद माइंस को खुलवाने के लिए प्रयासरत हैं। इस कारण मजदूरों को डरने की जरूरत नहीं है। मजदूर अपना काम करते रहे। इस मौके पर प्लांट के मजदूरों ने बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव को कहा कि श्रीराम ईपीसी कंपनी आईआरएल कंपनी से भी बहुत ही घटिया कंपनी है। ये मजदूरों को खूब शोषण किया है। मजदूरों को ना ही किसी भी धर्म के पर्व में छुट्टी दिया और ना ही मजदूरों को कोई सुविधा उपलब्ध कराया। इसलिए ऐसे कंपनी को सुरदा माइंस चलाने दिया जाए जो कंपनी मजदूरों के सुविधा के साथ साथ सुरक्षा आदि पर भी ध्यान दें। बता दें कि सुरदा माइंस व प्लांट का संचालन करने वाले श्रीराम ईपीसी का एचसीएल से किए गए कार्यादेश का समय 31 मार्च को समाप्त होने की नोटिस लगाने के बाद 14 सौ मजदूरों की नौकरी की अनिश्चितता बन गई थी। मजदूर इस नोटिस के बाद भयभीत थे। मजदूरों की समस्या पर सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक लक्ष्मण टुडू ने संज्ञान लेते हुए मजदूरों को भरोसा दिलाया कि सुरदा माइंस का संचालन 1 दिन के लिए भी बंद नहीं होगा। आप बेफिक्र होकर काम करें। इस दौरान भाजपा के संजय महंती, दुखिया मुर्मू, सूरज लामा, सुनील हेम्ब्रम, सोमाय हांसदा, कार्तिक बेलदार व साहुल हामिद आदि उपस्थित थे।