बस व ट्रक की टक्कर में छह यात्री गंभीर
-कोलकाता से रांची जा रही थी बस, सुबह तीन बजे हुई टक्कर -घायलों में अधिकतर यात्री रांची के, बस पर 1
-कोलकाता से रांची जा रही थी बस, सुबह तीन बजे हुई टक्कर
-घायलों में अधिकतर यात्री रांची के, बस पर 14 यात्री थे सवार
-बस चालक का पैर टूटा, एमजीएम में चल रहा इलाज
संवाद सहयोगी, घाटशिला : थाना क्षेत्र के पावड़ा गांव के पास पेब्को मारुति शोरूम के समीप कोलकाता से रांची जा रही बस की सीधी टक्कर ट्रक से हो गई। इसमें बस चालक समेत कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पास के ही खोकन मिस्त्री ने तत्काल इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एक घंटे के बाद एंबुलेंस पहुंचने के बाद घायल 30 वर्षीय जुमेद राजा, 24 वर्षीय रातू रोड निवासी स्वाती कुमारी, 37 वर्षीय शिराज शेख व 30 वर्षीय एमडी राजा को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। अनुमंडल अस्पताल में सलीम अंसारी और हटिया के नयन ¨सह का इलाज कर जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।
आशिंक रूप से घायलों में राजू केसरी ओरमांझी, सुदर्शन महतो सोनाहातू व एस अली कोलकता शामिल हैं। घायल राजू केसरी ने घटना के संबंध में बताया कि शाम सात बजे कोलकाता से रांची के लिए बस खुली थी। बस में 14 यात्री सवार थे। बस चलने के कुछ देर बाद ही लगभग सभी यात्री सो गए। सुबह लगभग तीन बजे के आस-पास जोरदार टक्कर होने पर नींद खुली। देखा कि बस के अंदर चीख-पुकार मची है। घायल यात्री चीख रहे थे। काफी मुश्किल से बाहर निकलकर देखा कि बस चालक, ट्रक चालक समेत कई यात्री घायल हो गए हैं। एक घंटे बाद 108 नंबर का एंबुलेंस आने के बाद यात्रियों को इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया। राजू ने बताया कि उनके साथ कई अन्य यात्रियों को आंशिक चोट लगी है।
--------
बस व ट्रक से शराब की बोतल बरामद
दुर्घटना के बाद सुबह जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि बस में कई खाली केन बियर के डिब्बे पड़े हैं, जबकि ट्रक से खाली शराब की बोतल, प्लास्टिक गिलास व नमकीन पड़ा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि एमजीएम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छोड़ दिया गया है।
-----------
थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी संदीप सुमन ने बताया कि कुल छह लोग घायल थे। सभी को एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है। भेजा गया है। इसमें बस के चालक की स्थिति गंभीर है। चिकित्सकों के अनुसार उसका पैर की एड़ी पूरी तरह से खत्म हो गया है। ठीक उसी तरह से ट्रक चालक की भी स्थिति खराब है। कई यात्री अपना इलाज जमशेदपुर के कांतिलाल अस्पताल में करा रहे हैं। दोनों वाहनों पर मामला दर्ज किया जाएगा।