झाविमो के संस्थापक सदस्य मनोज ने पार्टी छोड़ी
संवाद सहयोगी, घाटशिला : झारखंड विकास मोर्चा के संस्थापक सदस्य व पार्टी के केंद्रीय सदस्य मनोज प्रताप
संवाद सहयोगी, घाटशिला : झारखंड विकास मोर्चा के संस्थापक सदस्य व पार्टी के केंद्रीय सदस्य मनोज प्रताप ¨सह ने शनिवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि इसकी वजह पार्टी की शिथिलता है। फुलडुंगरी में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने इसकी जानकारी दी।
मनोज प्रताप सिंह के पार्टी छोड़ने की सूचना पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुनील ¨सह, युवा मोर्चा के महासचिव विष्णु शर्मा व सोशल मीडिया प्रभारी विनय गुप्ता ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा की। पार्टी कद्दावर नेता मनोज प्रताप ¨सह ने कहा कि पार्टी के क्रिया कलाप से खिन्न होकर वे यह निर्णय लेने पर मजबूर हुए। कहा, पार्टी ने नेता अभय ¨सह व अन्य से काफी मधुर संबंध था और वह रहेगा। फिलहाल किसी भी पार्टी में जाने की इच्छा नही है। क्षेत्र के लोगों की सेवा करते थे, वह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब पार्टी का गठन हुआ था, उस समय से पार्टी की सेवा में लगा था। पार्टी छोड़ने का दुख है।