जीजा ने सिर कुचलकर साली की हत्या की
दूसरी पत्नी व बेटा को फावड़ा से मारकर किया अधमरा साली व पत्नी को मरा समझ थाने में किया आत्
दूसरी पत्नी व बेटा को फावड़ा से मारकर किया अधमरा
साली व पत्नी को मरा समझ थाने में किया आत्मसमर्पण
डुमरिया में प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी को भेजा एमजीएम
संवाद सूत्र, डुमरिया : डुमरिया गांव के बिजली मिस्त्री जतींद्रनाथ कर्मकार उर्फ फुचू ने गुरुवार शाम को पत्नी की बड़ी बहन सलमा मुर्मू का सिर कुचलकर हत्या कर दी। जबकि अपनी दूसरी पत्नी 22 वर्षीय मुनी कर्मकार को फावड़ा से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद अपने दो वर्षीय बेटा आस्तिक कर्मकार को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल पत्नी मुनी कर्मकार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उसका सिर व चेहरा पर बुरी तरह हमला किया गया है। चिकित्सक डॉ. विनय तिवारी ने घायल की गंभीर हालत देखते हुए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया है।
घटना के संबंध मे बताया जाता है कि घरेलू विवाद के कारण पति-पत्नी के बीच अकसर झगड़ा होते रहता था। गुरुवार शाम को भी जतींद्र नाथ अपनी पत्नी मुनी कर्मकार के बीच नोक-झोंक हो रहा था। उसी वक्त बड़ी साली सलमा मुर्मू अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ बहन से मिलने आई थी। आरोपी का कहना था कि मेरी पत्नी मां पिताजी को अपमानित करते रहती है। दोनों को गाली गलौज करती है। उसकी बड़ी बहन भी उसका साथ देती थी। इसलिए दोनों को मार दिया। मृतका सलमा मुर्मू अपनी बेटी के साथ बुधवार को अपने मायके रंगामाटिया के कुदुरसाई से आई थी। उसकी शादी चाकुलिया प्रखंड के ढोडासाई गांव में हुई थी। वह अपने राज मिस्त्री पिता सागराम मुर्मू को प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए चाकुलिया ले जाने आई थी। गुरुवार को वह बेटी को गोद मे लेकर डुमरिया गांव अपनी छोटी बहन मुनी कर्मकार से मिलने आई थी। हत्यारोपी को लगा कि पत्नी व उसकी बड़ी साली दोनों को मार दिया है। इसलिए खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। आनन फानन में पुलिस ने खून से लथपथ घायल पत्नी मुनी कर्मकार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।