Move to Jagran APP

Ayushman bharat yojana : नयी जिंदगी देने में पूर्वी सिंहभूम सबसे आगे, 27809 का हुआ इलाज Jamshedpur news

23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। कोल्हान में सबसे ज्यादा इलाज पूर्वी सिंहभूम जिले में हुआ।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 11:31 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 11:31 AM (IST)
Ayushman bharat yojana :  नयी जिंदगी देने में पूर्वी सिंहभूम सबसे आगे, 27809 का हुआ इलाज  Jamshedpur news
Ayushman bharat yojana : नयी जिंदगी देने में पूर्वी सिंहभूम सबसे आगे, 27809 का हुआ इलाज Jamshedpur news

जमशेदपुर, जासं। आयुष्मान भारत योजना-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के एक वर्ष पूरा हो गए। 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत देशभर के रोगियों को इसका लाभ मिल रहा है। योजना के तहत कोल्हान प्रमंडल में सबसे अधिक मरीजों का इलाज पूर्वी सिंहभूम जिले में हुआ है। 

loksabha election banner

आज इन्हें किया जाएगा सम्मानित

  1.  प्रमंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाना है। इसके लिए पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद का चयन हुआ है। उनके जिले में अबतक 27809 लोगों को योजना से फायदा हुआ है, जो सर्वाधिक है।
  2.  प्रमंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक सरकारी एवं निजी अस्पताल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके तहत सरकारी में चाईबासा सदर अस्पताल को चयनित किया गया है। यहां पर 1415 लाभुकों को फायदा पहुंचा है। वहीं निजी में तामुलिया स्थित ब्रह्मïानंद नारायणा अस्पताल को चयनित किया गया है। यहां पर कुल 6917 लाभुकों का इलाज हुआ है।
  3.  प्रमंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो-दो सरकारी एवं निजी अस्पताल के आरोग्य मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। सरकारी आरोग्य मित्र के रूप में विजय कुमार चौधरी, सदर अस्पताल, चाईबासा व श्रीकांत प्रसाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांडिल का चयन किया गया है। वहीं निजी में देवेंदु बनर्जी, ब्रह्मïानंद नारायणा अस्पताल व रिचल सैमुअल का चयन हुआ है।
  4.  प्रमंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक सरकारी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके तहत डॉ. हांसदा शोवेंद्र शेखर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांडिल को चयनित किया गया है।
  5. प्रमंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक प्रज्ञा केंद्र को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिले से प्रज्ञा केंद्र, गोलमुरी सह जुगसलाई (विकास कुमार) चयनित हुआ है। यहां से कुल 11519 गोल्डन कार्ड का वितरण हुआ है। वहीं सरायकेला-खरसांवा से गोविंदपुर राजनगर प्रज्ञा केंद्र (मदनलाल महतो) को चयनित हुआ है। यहां से कुल 4284 लोगों का गोल्डन कार्ड बना है। पश्चिमी सिंहभूम से राज कंप्यूटर मझगांव प्रज्ञा केंद्र (रंजीत राजा) को चयनित किया गया है। यहां से कुल 5043 लोगों का गोल्डन कार्ड बना है।
  6.  प्रमंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक प्रखंड समन्वयक को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के एनआइसी प्रतिनिधि प्रकाश सिंह का चयन हुआ है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.