Move to Jagran APP

यह शहर यूं ही नहीं है खास, Plasma Donation में पूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड में No 1 , अब तक 250 बार हो चुका दान

Plasma Donation in Jamshedpur Jharkhand. कोरोना काल में रक्तदान के साथ प्लाज्मा दान का भी अभियान चला था। शुरुआती दौर में इसमें तेजी आई थी लेकिन अब धीमा पड़ गया है। झारखंड के जमशेदपुर ने इस नेक काम में अव्वल जगह बनाया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 04:27 PM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 01:54 PM (IST)
यह शहर यूं ही नहीं है खास, Plasma Donation में पूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड में No 1 , अब तक 250 बार हो चुका दान
दानकर्ताओं की बदौलत 500 यूनिट प्लाज्मा जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध हो पाया।

 जमशेदपुर, जासं। plasma Donation Jamshedpur Jharkhand कोरोना काल में रक्तदान के साथ प्लाज्मा दान का भी अभियान चला था। शुरुआती दौर में इसमें तेजी आई थी, लेकिन अब धीमा पड़ गया है। हालांकि कुछ लोग अब भी प्लाज्मा दान कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार तक जमशेदपुर में 250 बार लोग प्लाज्मा दान कर चुके हैं।

loksabha election banner

जिला प्रशासन व रेडक्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से कोविड-19 के मरीजों के लिए कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा डोनेशन में राज्य में सबसे अधिक डोनेशन करने वाले पूर्वी सिंहभूम जिला में यह अभियान के सुचारू तरीके से चलने के कारण अभी भी जरूरतमंद कोविड-19 मरीजों को यह उपलब्ध हो पा रहा है। कोरोना मरीजों को प्लाज्मा की जरूरत सबसे ज्यादा होती है, क्योंकि कोरोना होने पर सबसे पहले रक्त में पलाज्मा का स्तर काफी गिर जाता है। जमशेदपुर ब्लड बैंक में शुक्रवार को रेडक्रॉस के सदस्य अशोक आगीवाल ने तीसरी बार प्लाज्मा दान किया। वहीं इस क्रम में जयदीप भकत ने पहली बार प्लाज्मा दान किया। जिला प्रशासन, रेडक्रॉस सोसाइटी व धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से इस अभियान में अब तक 250 बार लोगों ने प्लाज्मा दान किया। इन दानकर्ताओं की बदौलत 500 यूनिट प्लाज्मा जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध हो पाया।

अभियान में इनकी भूमिका

इस अभियान को सशक्त बनाने में जिला के उपायुक्त सूरज कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु उपसमाहर्ता स्मिता नागेशिया, रेडक्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्लाज्मा डोनेशन के दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के चिकित्सक व तकनीशियन भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.